By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Faith Hindi
- Christmas 2021 Must Put These Things While Decorating The Christmas Tree There Will Be No Shortage Of Money In The House
Christmas 2021: क्रिसमस ट्री को सजाते समय जरूर लगाएं ये चीजें, घर में नहीं होगी पैसों की कमी
Christmas 2021: माना जाता है कि क्रिसमस ट्री को कुछ चीजों से सजाना काफी शुभ माना जाता है. आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे जिन्हें आपको अपने क्रिसमस ट्री पर जरूर लगाना चाहिए-
Christmas 2021: क्रिसमस या बड़ा दिन ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है. हर साल क्रिसमस का त्योहार 25 दिसंबर को मनाय़ा जाता है. इस दिन ईसाई लोग अपने घरों को सजाते हैं. इसके साथ ही इस दिन ईसाई लोगों के घरों में अलग-अलग प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं. भारत में भी इस त्योहार को काफी धूमधाम से मनाया जाता है. क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री लगाने की परंपरा है. इस दौरान क्रिसमस ट्री को अलग-अलग चीजों से सजाते हैं. माना जाता है कि क्रिसमस ट्री को कुछ चीजों से सजाना काफी शुभ माना जाता है. आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे जिन्हें आपको अपने क्रिसमस ट्री पर जरूर लगाना चाहिए-
– क्रिसमस ट्री पर जो छोटे-छोटे रंग-बिरंगे गिफ्ट बॉक्स लगाए जाते हैं, उनसे घर में खुशहाल भरा माहौल बना रहता है.
– क्रिसमस ट्री पर लाल रंग के रिबन में बंधे तीन सिक्के लटकाने की परंपरा है. इन्हें शुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होती, पूरे साल पैसा आता है.
– क्रिसमस के दिन परिवार के सभी लोग मिलकर क्रिसमस ट्री को सजाएं इससे घरवालों के बीच प्रेम और सौहाद्र बना रहता है.
– कहा जाता है कि जिस रात जीसस का जन्म हुआ था, जंगल के सारे पेड़ जगमगाने लगे थे. पेड़ फलों से लद गए थे. इसलिए घर में क्रिसमस ट्री लगाने से जीवन में नई उम्मीद आती है.
-क्रिसमस ट्री को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि इसे घर में सजाया जाए तो बुरी आत्माएं दूर होती हैं.
Also Read:
-
Christmas Tree Vastu: गुड लक का प्रतीक है क्रिसमस ट्री...इसे घर में लगाने से दूर होता है वास्तु दोष, आती है सुख-समृद्धि
-
Christmas Tree Vastu: गुड लक का प्रतीक है क्रिसमस ट्री...इसे घर में लगाने से दूर होता है वास्तु दोष, आती है सुख-समृद्धि
-
Katrina Kaif से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, कुछ ऐसे मनाया आपके मनपसंद सेलिब्रिटीज ने Christmas Eve | Watch
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें