
Garima Garg
Zee Media के इंडिया.कॉम (india.com) पोर्टल में सीनियर सब एडिटर पद पर काम कर रहीं गरिमा गर्ग को डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. वह जर्नलिज्म ... और पढ़ें
Christmas Tree Benefits: क्रिसमस का त्यौहार आने ही वाला है. हर साल 25 दिसंबर को यह त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. यह त्योहार इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी भी मनाई जाती है. ऐसे में लोग इस दिन को खास बनाने के लिए अपने पूरे घर को सजाते हैं और घर में क्रिसमस ट्री भी लगाते हैं. लेकिन लोगों को पता होना चाहिए कि वह अपने घर में किस दिशा में क्रिसमस ट्री को लगाएं. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताइएंगे कि आप अपने घर में किस दिशा में क्रिसमस ट्री को लगाएं. पढ़ते हैं आगे…
व्यक्ति को अपने घर की उत्तर दिशा में क्रिसमस ट्री को लगाना चाहिए. लेकिन यदि आप क्रिसमस ट्री उत्तर दिशा में नहीं लगा पा रहे हैं तो ऐसे में आप उत्तर पूर्व या उत्तर पश्चिम दिशा की तरफ क्रिसमस ट्री लगा सकते हैं.
आप अपने घर में क्रिसमस ट्री लगा रहे हैं तो उस पर लाल और पीले रंग की लाइट जरूर लगाएं. यह न केवल प्यार का प्रतीक होती हैं बल्कि इससे सदस्य के बीच में प्यार भी बरकरार रह सकता है.
व्यक्ति को कभी भी क्रिसमस ट्री घर के मुख्य द्वार पर नहीं लगाना चाहिए या मुख्य द्वार के सामने भी क्रिसमस ट्री को ना लगाएं. वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार के सामने कोई भी पेड़, खम्मा लगाना सही नहीं माना जाता और क्रिसमस ट्री भी एक प्रकार का पेड़ होता है. ऐसे में ऐसा करने से बचें.
नोट – इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है. india.com इसकी पुष्टि नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.