Christmas 2023 Plant Christmas Tree In This Direction Of The House Vastu Defects Will Be Removed
Christmas 2023 Vastu: घर की इस दिशा में लगाएं क्रिसमस ट्री, दूर होगा वास्तु दोष
Christmas Vastu Tips: क्रिसमस डे का बच्चे और बड़े सभी बेसब्री से इंतजार करते हैं. इस दिन घरों में सजावट की जाती है और एक-दूसरे को गिफ्ट देने का भी चलन है.
Christmas Vastu Tips: ईसाई धर्म में क्रिसमस का त्योहार बहुत ही खास और महत्वपूर्ण होता है. इसे किसी एक देश में नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है. स्कूलों व चर्चों में इस दिन विशेष कार्यक्रम किए जाते हैं और इस दिन की सजावट देखते ही बनती है. क्रिसमस के दिन सांता बच्चों के लिए उपहार लेकर आते हैं जिसका बच्चों को बेसब्री से इंतजार रहता है. वास्तु के अनुसार भी क्रिसमस का त्योहार बहुत ही खास होता है और इस दिन यदि घर में क्रिसमस ट्री लगाया जाए तो बहुत ही शुभ माना जाता है. घर में क्रिसमस ट्री लगाने से कई वास्तु दोषों से छुटकारा मिलता है और सुख-समृद्धि आती है. लेकिन यह तभी संभव है जब इसे सही दिशा में लगाया जाए.
क्रिसमस डे पर अपनाएं वास्तु टिप्स
क्रिसमस के दिन लोग घरों में क्रिसमस ट्री लगाते हैं और उसे कई तरह की चीजों से सजाते हैं. क्रिसमस ट्री में घंटियां, गुब्बारे आदि से इसे सजाया जाता है. क्रिसमस ट्री को वास्तु में भी बहुत खास माना जाता है. आपको शायद ही पता होगा कि घर पर क्रिसमस ट्री लगाने से कई तरह के वास्तु दोष दूर हो जाते हैं.
दूर होती है नकारात्मकता
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर क्रिसमस ट्री लगाने से नकारात्मकता दूर होती है. माना जाता है कि उनके जन्म के वक्त पिता जोसेफ और मरियम को बधाई देने वालों में स्वर्ग के दूत भी शामिल थे. इन्हीं दूतों ने यीशू के जन्म की खुशी में फर के पेड़ को रोशन किया था.
बरकत में इजाफा
वास्तु में क्रिसमस ट्री को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है और कहते हैं कि क्रिसमस के दिन यदि क्रिसमस ट्री को मोमबत्ती से सजाया जाए तो बच्चों की उम्र लंबी होती है और मोमबत्ती की रोशनी से घर पर बरकत बनी रहती है.
बढ़ता है परिवार में प्रेम
कई लोग क्रिसमस ट्री को हमेशा अपने घर पर लगाकर रखते हैं. माना जाता है कि इससे घरवालों के बीच प्रेम बढ़ता है. और वह एक दूसरे का सम्मान भी करते हैं.
क्रिसमस ट्री लगाने की सही दिशा
क्रिसमस ट्री को उत्तर दिशा में रखा जाना चाहिए. आप इसे उत्तर पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं. इसके साथ ही ध्यान रखें कि क्रिसमस ट्री का आकार तिकोना हो. वास्तु में तिकोने आकार को अग्नि का प्रतीक माना जाता है. अग्नि को जीवन के पांच तत्वों में से एक माना जाता है.
Add India.com as a Preferred Source
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.