Christmas 2024: क्रिसमस ट्री सजाते समय जरूर लगाएं ये चीजें, घर में नहीं होगी पैसों की कमी

Christmas 2024: वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रिसमस ट्री को सजाते समय यदि कुछ चीजों का उपयोग किया जाए तो घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है.

Published date india.com Published: December 25, 2024 9:16 AM IST
Christmas 2024: क्रिसमस ट्री सजाते समय जरूर लगाएं ये चीजें, घर में नहीं होगी पैसों की कमी

Christmas 2024: हर साल 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस डे मनाया जाता है जो कि ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार है. हालांकि, क्रिसमस का क्रेज ईसाई समुदाय में ही नहीं, बल्कि हर धर्म के लोगों में देखने को मिलता है. कहते हैं कि इस दिन ईसा मसीह के जन्म हुआ था और उनके जन्मोत्सव को दुनियाभर में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं और ईसाई लोग घरों में अलग-अलग प्रकार के व्यंजन बनाते हैं. ​क्रिसमस के दिन क्रिसमस ट्री लगाने की परंपरा है ओर इस ट्री को अलग-अलग चीजों से सजाया जाता है. मान्यता है कि क्रिसमस ट्री को कुछ चीजों से सजाना काफी शुभ माना जाता है. आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे जिन्हें आपको अपने क्रिसमस ट्री पर जरूर लगाना चाहिए.

क्रिसमस ट्री में जरूर लगाएं ये चीजें

  • क्रिसमस ट्री पर छोटे-छोटे रंग-बिरंगे गिफ्ट बॉक्स जरूर लगाने चाहिए. मान्यता है कि क्रिसमस ट्री पर छोटे-छोटे रंग-बिरंगे गिफ्ट बॉक्स लगाने से घर में खुशहाल भरा माहौल बना रहता है.
  • क्रिसमस ट्री पर लाल रंग के रिबन में बंधे तीन सिक्के लटकाने की परंपरा है और अगर आप घर पर क्रिसमस ट्री सजा रहे हैं तो उसमें लाल रंग के रिबन लगाना ना भूलें. इन्‍हें बहुत शुभ माना जाता है और मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होती, पूरे साल पैसा आता है.

तिजोरी के पास रखी ये चीजें कर सकती हैं आपको कंगाल, भूलकर भी ना करें ये गलतियां 0

  • क्रिसमस के दिन परिवार के सभी लोगों को मिलकर क्रिसमस ट्री सजाना चाहिए. कहते है कि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहाद्र बना रहता है.
  • कहा जाता है कि जिस रात जीसस का जन्म हुआ था, जंगल के सारे पेड़ जगमगाने लगे थे. पेड़ फलों से लद गए थे. इसलिए घर में क्रिसमस ट्री लगाने से जीवन में नई उम्‍मीद आती है.
  • क्रिसमस ट्री को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि इसे घर में सजाया जाए तो बुरी आत्माएं दूर होती हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.