Christmas Tree Vastu: क्रिसमस ट्री पर ये चीजें लगाईं तो पूरे साल नहीं होगी पैसों की परेशानी! घर में आएगी सुख-समृद्धि

Christmas Tree Vastu: क्रिसमस के दिन लोग घरों में क्रिसमस ट्री लगाते हैं और उसे अलग-अलग चीजों से सजाते हैं. क्रिसमस ट्री सजाते समय अगर वास्तु में बताए गई कुछ बातों का ध्यान रखें तो कभी पैसों की कमी नहीं होगी.

Published date india.com Updated: December 24, 2025 6:06 PM IST
Christmas Tree Vastu: क्रिसमस ट्री पर ये चीजें लगाईं तो पूरे साल नहीं होगी पैसों की परेशानी! घर में आएगी सुख-समृद्धि

Christmas Tree Vastu: ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा पर्व क्रिसमस होता है और इसे बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इस पर्व की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे केवल ईसाई धर्म के लोग ही नहीं, बल्कि अन्य धर्मों के लोग भी धूमधाम के साथ मनाते हैं. इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं और घरों में क्रिसमस ट्री लगाने की भी परंपरा है. इस क्रिसमस ट्री को तरह-तरह की चीजों से सजाया जाता है और लाइट्स लगाकर खूबसूरत बनाया जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रिसमस ट्री में कुछ चीजों को लगाने से आपका भाग्य बदल सकता है. आइए जानते हैं कि क्रिसमस ट्री में कौन-सी चीजें लगानी चाहिए?

क्रिसमस ट्री में जरूर लगाएं ये चीजें

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रिसमस ट्री पर छोटे-छोटे रंग-बिरंगे गिफ्ट बॉक्स जरूर लगाने चाहिए. ऐसा करने से घर में खुशहाली का माहौल बना रहता है और सुख-समृद्धि आती है.
  • क्रिसमस ट्री पर लाल रंग के रिबन से बंधे तीन सिक्के लटकाने की भी परंपरा है. अगर आप भी घर पर क्रिसमस ट्री सजा रहे हैं तो ध्यान रखें कि उसमें लाल रंग के रिबन से बंधे सिक्के लगाना ना भूलें. इसे शुभ माना जाता है और वास्तु के अनुसार ऐसा करने से घर में पूरे साल धन की कमी नहीं होती.

Numerology: बातों के जादूगर होते हैं इस मूलांक के लोग…बहुत चतुराई से निकलवा लेते हैं दूसरों से अपना काम 7

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में क्रिसमस लगाते समय परिवार के सभी सदस्यों को मिलकर क्रिसमस सजाना चाहिए. कहते है कि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है.
  • क्रिसमस का पर्व जीसस के जन्म के रूप में मनाया जाता है और कहा जाता है कि जिस रात जीसस का जन्म हुआ था, उस समय जंगल के सारे पेड़ जगमगाने लगे थे और पेड़ फलों से लद गए थे. इसलिए घर में क्रिसमस ट्री लगाने से जीवन में नई उम्‍मीद आती है.
  • ईसाई समुदाय में क्रिसमस ट्री को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. कहते हैं कि घर में क्रिसमस ट्री लगाने और उसे सजाने तो बुरी आत्माएं दूर होती हैं. साथ ही घर को नजर भी नहीं लगती. क्रिसमस के मौके पर गिफ्ट लेने व देने की भी परंपरा है और इसलिए ऐसे उपहारों का चयन करना चाहिए जो कि जीवन में खुशियों का संकेत दे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.