Dev Uthani Ekadashi 2025: किस्मत नहीं दे रही साथ तो देवउठनी एकादशी के दिन इन चीजों का करें दान...जाग उठेगा भाग्य

Dev Uthani Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का दिन बहुत ही खास माना गया है और इस दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है. इसके बाद ही शादी-विवाह जैसे शुभ कार्य शुरू होते हैं.

Published date india.com Updated: October 28, 2025 10:34 AM IST
Dev Uthani Ekadashi 2025: किस्मत नहीं दे रही साथ तो देवउठनी एकादशी के दिन इन चीजों का करें दान...जाग उठेगा भाग्य

Dev Uthani Ekadashi 2025: आषाढ़ के महीने में भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं और इसके साथ हिंदू धर्म में शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं. इसके बाद कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन जब भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं तो मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है. इस एकादशी को देवउठनी एकादशी कहा जाता है और सनातन धर्म में इसका विशेष महत्व माना गया है. इस साल देवउठनी एकादशी 2 नवंबर 2025 को है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि देवउठनी एकादशी के दिन कुछ चीजों का दान किया जाए तो जीवन में आ रही कई बाधाएं दूर होती हैं.

देवउठनी एकादशी में दान का महत्व

देवउठनी एकादशी के दिन जगत के पालनहार श्रीहरि भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है. कई लोग इस दिन एकादशी का व्रत भी रखते हैं और फिर अगले दिन द्वादशी पर व्रत का पारण करते हैं. देवउठनी एकादशी का व्रत बहुत ही फलदायी माना गया है और इस दिन भगवान विष्णु ही उपासना की जाती है. इस व्रत में रातभर जागरण कर भगवान का नाम जपते हैं और इसमें अन्न ग्रहण करना वर्जित होता है. हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व है और इस दिन दान करना बेहद महत्वपूर्ण माना गया है.

Numerology: सोशल मीडिया से दूर रहती हैं इस मूलांक की लड़कियां…अपनी पर्सनल लाइफ किसी से नहीं करती शेयर 7

देवउठनी एकादशी के दिन इन चीजों का करें दान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप देवउठनी एकादशी का व्रत रख रहे हैं तो व्रत का पारण करने के बाद ब्राह्म्ण को भोजन अवश्य कराना चाहिए. इसके साथ ही उन्हें कुछ दक्षिणा भी दी जाती है. इसके अलावा इस दिन अन्न का दान सबसे महत्वपूर्ण माना गया है. कहते हैं कि देवउठनी एकादशी के दिन धान, गेहूं, मक्का, बाजरा, उड़द, गुड़ का ​दान करना शुभ होता है. इसके अलावा वस्त्र का भी दान किया जाता है. इस एकादशी के दिन सिंघाड़ा, शकरकंदी, गन्ना और सभी मौसमी फलों का दान करना महत्वूपर्ण व लाभकारी माना गया है. इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.