Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से आती है सुख-समृद्धि...जान लें कितनी झाड़ू खरीदना होता है शुभ?

Dhanteras 2025: पांच दिवसीय दिवाली के पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है और इस दिन घर में सोना-चांदी के अलावा झाड़ू खरीदकर लाना बेहद ही शुभ होता है.

Published date india.com Published: October 14, 2025 7:37 AM IST
Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से आती है सुख-समृद्धि...जान लें कितनी झाड़ू खरीदना होता है शुभ?

Dhanteras 2025: हिंदू धर्म में दिवाली का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है और इस दिरन पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत धनतेरस के पर्व से होती है. धनतेरस के पर्व का विशेष महत्व माना गया है और इस दिन भगवान कुबेर का पूजा किया जाता है जिन्हें धर्म ग्रंथों में धन का देवता कहा गया है. इस साल धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा और इस दिन सोना, चांदी, बर्तन या अन्य चीजें खरीदना शुभ माना गया है. लेकिन धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना महत्वपूर्ण माना गया है. लेकिन इस दिन झाड़ू खरीदने के भी कुछ नियम होते हैं जिनके बारे में पता होना चाहिए.

धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ होता है. कहते हैं कि इस दिन झाड़ू खरीदने से घर में साल भर सकारात्मकता बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है. इसके अलावा धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और घर में कभी धन संबंधी समस्याओं को सामना नहीं करना पड़ता.

इन 5 राशियों पर हमेशा मेहरबान होती हैं मां लक्ष्मी…कभी नहीं होती धन की कमी, पैसों से भरी रहती है तिजोरी 7

कितनी झाड़ू खरीदना होता है शुभ?

धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदने के भी नियम होते हैं और यह पता होना चाहिए कि इस दिन कितनी झाड़ू खरीदना शुभ होता है. क्योंकि इस दिन झाड़ू की संख्या का खास महत्व होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन हमेशा विषम संख्या में ही झाड़ू खरीदनी चाहिए. यानि इस दिन आप 1, 3 या 5 झाड़ू खरीद कर घर लाएं तो अधिक शुभ होगा. झाड़ू लाकर उस पर काला धागा जरूर बांधें. झाड़ू को शुक्र का और काले धागे का शनि का प्रतीक माना गया है.

नई झाड़ू के नियम

धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदना शुभ होता है और कहते हैं कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं. धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदने के बाद उसका इस्तेमाल दिवाली के​ दिन ही करना चाहिए. दिवाली के दिन सुबह उठकर सबसे पहले नई झाड़ू से ही झाड़ू लगाएं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.