Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन क्यों खरीदते हैं सोना-चांदी? जानिए वजह और इसका धार्मिक महत्व

Dhanteras 2025: दिवाली से एक दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है और इस दिन सोना-चांदी, बर्तन या नया सामान खरीदने की परंपरा है. इसके पीछे धार्मिक महत्व छिपा हुआ है.

Published date india.com Published: October 14, 2025 4:42 PM IST
Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन क्यों खरीदते हैं सोना-चांदी? जानिए वजह और इसका धार्मिक महत्व

Dhanteras 2025: ​दिवाली का पर्व 5 दिनों का होता है और इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है. जो कि इस साल 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा. इस दिन धन के राजा कुबेर का पूजन किया जाता है और साथ ही इस दिन किसी नए कार्य की शुरुआत करना बेहद ही शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन यदि कोई नया काम शुरु किया जाए तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है. इसके अलावा धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, गाड़ी या प्रॉपटी खरीदना शुभ माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर धनतेरस के दिन सोना, चांदी या अन्य वस्तुएं क्यों खरीदी जाती हैं?

धनतेरस का महत्व

सनातन धर्म में धनतेरस के पर्व का खास महत्व माना गया है और इसके साथ ही दिवाली के पर्व की शुरुआत होती है. धनतेरस के बाद नरक चतुर्दशी यानि छोटी दिवाली मनाई जाती है. इसके बाद दिवाली, गोवर्धन और फिर भाई दूज का पर्व मनाया जाता है. बता दें कि हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. इस दिन भगवान धन्वंतरी व भगवान कुबेर का पूजन किया जाता है. धनतेरस के दिन बर्तन व नया सामान खरीदने का चलन है. कहते हैं कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन ही भगवान धन्वंतरि भी महालक्ष्मी की तरह सागर मंथन से उत्पन्न हुए थे. तभी से इस दिन को भगवान धन्वंतरि के जन्मदिवस के रूप मनाया जाता है.

भारत की अनोखी नदी…जो हर साल 3 दिन के लिए हो जाती है पूरी तरह लाल! जानिए क्या है रहस्य? 7

धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं सोना-चांदी?

प्रचलित कथा के मुताबिक समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरी ने जन्म के दौरान हाथ में अमृत का एक पात्र लिया हुआ था. अमृत के कलश को लेकर ही भी प्रकट हुए थे और तभी से इस दिन यानि धनतेरस के दिन से बर्तन खरीदने की पंरपरा चली आ रही है. धनतेरस के दिन बर्तन व अन्य कोई धातु खरीदना बेहद ही शुभ व फलदायी माना जाता है. यदि संभव हो तो धनतेरस के दिन चांदी खरीदनी चाहिए. चांदी खरीदना शुभ होता है. यदि चांदी न खरीद सकें तो पीतल, कांसा और सोना भी खरीदा जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.