आज दिवाली के दिन चुपके से कर लें ये काम, चमक जाएगी किस्मत, घर में आएगा पैसा ही पैसा

दिवाली के दिन कुछ खास काम करने से आपको आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है.

Published date india.com Published: November 4, 2021 9:45 AM IST
diwali ke totke

आज पूरा देश दिवाली (Diwali 2021) का त्योहार मना रहा है. इस दिन देवी लक्ष्मी, गणेश जी की विशेष पूजा की जाती है. दिवाली के दिन कुछ खास काम करने से आपको आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है. साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है.

शनि या कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए- दिवाली का पर्व अमावस्या के दिन मनाया जाता है. इसलिए इस खास पर्व पर पीपल पेड़ को जल जरूर चढ़ाएं. इसके साथ ही देर रात पीपल पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाकर बिना पीछे देखें चुपचाप घर लौट आएं. मान्यता है कि इससे कुंडली में शनि व कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है.

रिश्तों में मिठास के लिए- दिवाली के दिन मिट्टी के 11, 21, 31 दीपक जलाएं. इसके साथ दीपक में घी और लाल रंग की बाती डालें. मान्यता है कि इससे रिश्तों में चल रहा तनाव दूर होता है. घर के सदस्यों में एकता बनी रहती है.

धन प्राप्ति के लिए- द‍िवाली की पूजा घर के उत्‍तर द‍िशा या फ‍िर उत्‍तर-पूर्व द‍िशा में बैठकर करें. पूजा दौरान लाल या पीले रंग के कपड़े पहनें. धार्मिक मान्यताओं अनसुार, इससे रुके हुए काम बनने लगते हैं. इसके साथ ही धन की देवी लक्ष्मी की असीम कृपा बरसती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.