By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Faith Hindi
- Diwali 2021 Vastu Tips Follow These 7 Vastu Tips On The Day Of Diwali Maa Lakshmi Will Be Pleased And Shower Blessings
Diwali 2021 Vastu Tips: दिवाली के दिन अपनाएं ये 7 वास्तु टिप्स, मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर बरसाएंगी कृपा
Diwali 2021 Vastu Tips: दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूरे विधि-विधान से पूजन किया जाता है.
Diwali 2021 Vastu Tips: हिंदू धर्म में दिवाली (Happy Diwali) सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है और इस दिन हर जगह दीपक जलाकर रोशनी की जाती है. (Diwali 2021) दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी का पूजन किया जाता है. ऐसी मान्यता है कि दिवाली के दिन यदि मां लक्ष्मी को पूजन विधि-विधान से किया जाए तो (Maa Laxmi Puja) मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में प्रवेश करती हैं और (Happy Diwali 2021) अपनी कृपा बरसाती हैं. यदि आप भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो दिवाली के दिन कुछ वास्तु टिप्स जरूर अपनाएं. जिससे मां लक्ष्मी घर में प्रवेश कर आर्थिक परेशानी दूर करेंगी और धन-धान्य की वर्षा करेंगी.
Diwali 2021 Vastu Tips: अपनाएं ये 7 वास्तु टिप्स
1. कूड़ा घर में बाहर निकालें
मां लक्ष्मी को साफ-सफाई को पसंद है, इसलिए हमेशा घर में सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए. खासतौर पर दिवाली के दिन सफाई जरूर करनी चाहिए और घर में जितना भी कूड़ा-कबाड़ा या पुराना सामान हो उसे बाहर निकाल दें.
2. द्वार पर जरूर लगाएं बंदनवार
दिवाली के दिन आम के पत्तों की माला बनाकर यानि बंदनवार बनाकर उसे घर के मुख्य द्वार बांधे. मान्यता है कि इसे आम के पत्तों की खूशबू से देवता घर में खीचें चले आते हैं. इसके साथ ही द्वारा के दोनों ओर शुभ-लाभ व स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं.
3. देहरी पूजा करना न भूलें
वास्तु के अनुसार दिवाली के दिन देहरी पूजन काफी महत्वपूर्ण होता है. कहा जाता है कि इस दिन दहलीज टूटी-फूटी नहीं होनी चाहिए. क्योंकि टूटी हुई दहलीज से वास्तुदोष आता है. दिवाली के दिन दहलीज के आस-पास घी का दीपक जलाना चाहिए. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
4. रंगोली जरूर बनाएं
दिवाली के दिन घर के बाहर और भीतर रंगोली जरूर बनानी चाहिए. वास्तुशास्त्र के अनुसार रंगोली बनाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में प्रवेश करती हैं. रंगोली में यदि श्री बनाएं तो और भी शुभ होगा.
5. मिट्टी का दीपक है शुभ
आजकल मार्केट में रंग-बिरंगे दीपक व लाइट्स की भरमार है. लेकिन दिवाली पर घर में मिट्टी के दीपक जलाना बेहद ही शुभ होता है. इससे वास्तु दोष दूर होता है और घर की परेशानियां समाप्त होती हैं.
6. सेंधा नमक का पौंछा
दिवाली वाले दिन सेंधा नमक का पौछा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है. यदि सेंधा नमक के साथ चुटकी भर हल्दी में मिला दी जाए तो घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.
7. कपूर भी जलाएं
दिवाली के दिन सुबह और दोनों समय कपूर जरूर जलाना चाहिए. कहा जाता है कि कपूर जलाने से वास्तु दोष समाप्त होते हैं और लाभ मिलता है.
Also Read:
-
दिवाली की रात घर के इन स्थानों पर जरूर जलाएं दिये, लक्ष्मी माता की कृपा से जगमगा उठेगा आपका घर। Watch Video
-
Delhi Air Quality Today: दिल्ली की हवा आज भी है जहरीली, सांस लेने में हो रही तकलीफ, AQI 533 पर पहुंचा
-
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दिवाली पर जेठालाल के घर आया 'नया मेहमान', जानें कैसे किया स्वागत
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें