Diwali 2024 Pujan Samagri List These 5 Things Must Be Worshiped During Diwali
Diwali 2024 Pujan Samagri: दिवाली की पूजा जरूर होनी चाहिए ये 5 चीजें, नोट करें पूजन सामग्री की लिस्ट
Diwali 2024 Pujan Samagri: दिवाली की रात घरों में लक्ष्मी-गणेश का पूजन किया जाता है. इस दौरान पूजन सामग्री का विशेष महत्व होता है इसलिए पूजा से पहले सामग्री की तैयारी कर लें.
Diwali 2024 Pujan Samagri List: हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाता है और हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है. इस साल दिवाली का पर्व 31 अक्टूबर 2024, गुरुवार को मनाया जाएगा. हालांकि, कुछ जगहों पर 1 नवंबर को भी दिवाली मनाई जाएगी. दिवाली में घर के हर कोने को स्वच्छ किया जाता है क्योंकि यह मां लक्ष्मी के घर में आगमन का दिन होता है. इसलिए हर तरह दीपक जलाकर रोशनी की जाती है.
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. कहा जाता है कि दिवाली पर मां लक्ष्मी व गणेश जी पूजा करने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और तरक्की आती है. घर पर आए सभी संकट दूर होते हैं और मां लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती है. इसलिए दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजन करना चाहिए. हर कोई चाहता है कि दिवाली की पूजा में किसी तरह की कमी न रह जाएं. ऐसे में दिवाली से पहले से पूजन सामग्री की तैयारी कर लें. यहां हम आपके लिए दिवाली पर उपयोग होने वाली पूजन सामग्री की लिस्ट लेकर आए हैं.
दिवाली का पूजन करते समय सबसे जरूरी चीज लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति हैं. इसके अलावा आम के पत्ते और नारियल जरूर होना चाहिए. ध्यान रखें कि दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश को खील-बताशे का भोग लगाया जाता है. इसलिए सामग्री उन्हें रखना ना भूलें.
दिवाली पूजा सामग्री लिस्ट
दिवाली पर पूजा करते समय कोई कमी नहीं रहनी चाहिए. कहा जाता है कि इस दिन यदि विधि-विधान से पूजा की जाए तो घर में लक्ष्मी का वास होता है. इसलिए ध्यान रखें कि पूजन सामग्री में कोई वस्तु छूट न जाए. पूजा में आपको, कुमुकम, अक्षत (चावल), पान, सुपारी, लौंग, इलायची, धूप, कपूर, अगरबत्तियां, मिट्टी, दीपक, रूई, कलावा, शहद, दही, गंगाजल, गुड़, धनिया, फल, फूल, जौ, गेहूं, दूर्वा, चंदन, सिंदूर, पंचामृत, दूध, मेवे, जनेऊ, श्वेस वस्त्र, इत्र, चौकी, कलश, कमल गट्टे की माला, शंख, आसन, थाली. चांदी का सिक्का, चंदन, बैठने के लिए आसन, हवन कुंड, हवन सामग्री और प्रसाद की जरूरत होगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.