झाडू के बारे में ये बातें आपको जरूर मालूम होनी चाहिए
जब झाड़ू पुरानी हो जाती है तो वह भी कचड़े के सामान ही हो जाती है. ऐसे में घर के अंदर ज्यादा दिनों तक टूटी हुई झाड़ू नहीं रखनी चाहिए. क्योंकि घर के अंदर ज्यादा दिनों तक टूटी हुई झाड़ू रखने से या कचरा रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है.
घर का जो भी टूटा-फूटा सामान है या पुराना सामान, जिसका आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं उन्हें अमावस्या के दिन घर से बाहर निकाल देना चाहिए. झाड़ू भी आप इसी दिन बाहर निकाल सकते हैं. इसके अलावा आप शनिवार के दिन भी झाड़ू को घर बाहर निकाल सकते हैं. भूलकर भी गुरुवार या शुक्रवार को घर के बाहर झाड़ु ना फेकें. इससे मां लक्ष्मी भी झाड़ू के साथ घर के बाहर चली जाती हैं.
कभी भी टूटे हुए झाड़ू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इससे घर में परेशानियां बढ़ जाती हैं. घर पर संकट आने लगता है. झाड़ू अगर टूट-टूट कर पूरे घर में गिर रही है तो उसे या तो हटा दें या उसे धागे या रस्सी से अच्छी तरह बांध दें.
Add India.com as a Preferred Source
दरअसल, घर में जगह-जगह टूट कर गिरने से घर साफ होने की बजाय और गंदा हो जाता है. गंदगी में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है. इसलिए आप भूलकर भी टूटे-फूटे झाड़ू से झाड़ू ना लगाएं.
अगर आप घर के लिए झाड़ू की खरीदारी करना चाहते हैं तो इसके लिए मंगलवार, शनिवार या अमावस्या का दिन सबसे अच्छा माना जाता है. शनिवार या अमावस्या के दिन नई झाड़ू का इस्तेमाल करने से घर पूरी तरह दोष मुक्त हो जाता है और सुख समृद्धि बढ़ती है.
ये बातें भी जरूर याद रखें:
1. झाड़ू से जूठन ना झाड़ें. यह मां लक्ष्मी का अपमान होगा. खाना खाने के बाद यदि जूठा गिर गया है तो उसे पहले गीले कपड़े से पोछ दें और उसके बाद झाड़ू लगाएं.
2. अगर घर में कोई झाड़ू लगा रहा है तो उसे लांघ कर इधर उधर ना करें. मां लक्ष्मी नाराज होती हैं.
3. झाड़ू किसी ऐसी जगह पर ना रखें, जिस पर आसानी से लोगों की नजर चली जाए या पैर से छू जाए. इससे आर्थिक हानि होती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.