
Renu Yadav
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों ... और पढ़ें
Shardiya Navratri 2025 Durga Ashtami Shubh Muhurat: वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि 30 सितंबर 2025, मंगलवार को है. जिसे दुर्गा अष्टमी भी कहा जाता है. जिन लोगों के घरों में अष्टमी के दिन व्रत खोला जाता है वह इस दिन कन्या पूजन करते हैं. वहीं जो लोग नवमी का पूजन करते हैं वह नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन करते हैं. कन्याओं को मां दुर्गा का ही स्वरूप माना गया है. कहते हैं कि दुर्गा अष्टमी यानि नवरात्रि की अष्टमी तिथि के दिन यदि घर में कन्याओं को बुलाकर भोजन कराया जाए तो इसे मां दुर्गा का आगमन व आशीर्वाद माना जाता है. आइए जानते हैं अष्टमी तिथि के दिन कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और विधि.
वैदिक पंचांग के अनुसार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 29 सितंबर को शाम 4 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगी और 30 सितंबर को शाम 6 बजकर 5 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि के अनुसार महाअष्टमी यानि दुर्गा अष्टमी 30 अक्टूबर 2025, मंगलवार को मनाई जाएगी.
नवरात्रि की अष्टमी तिथि के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व माना गया है. यह पूजन यदि शुभ मुहूर्त में किया जाए तो शुभ फल प्रदान करता है. पंचांग के अनुसार 30 सितंबर को कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 2 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगा. इसके बाद सुबह 10 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक का मुहूर्त भी शुभ है. इसके अलावा अभिजित मुहूर्त को भी शुभ माना जाता है जो कि सुबह 11 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगा.
अष्टमी तिथि के दिन छोटी कन्याओं को घर पर आमंत्रित करें और उनके पैर धोकर कपड़े से साफ करें. इसके बाद उन्हें आसन पर बिठाएं और तिलक करें. फिर चुनरी पहनाएं और भोजन की थाली लगाएं. कहते हैं कि मां दुर्गा को हलवा-चना बेहद ही प्रिय है. इसलिए कन्या पूजन के समय कन्याओं का हलवे व चने का प्रसाद अवश्य दें. भोजन करने के पश्चात उनके पैर छुएं और दक्षिणा देकर विदा करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.