Dussehra 2025 Date Time Puja Shubh Muhurat In Hindi
Dussehra 2025: नवरात्रि में उगाई गई जौ से होती है दशहरा की पूजा, जानिए विधि और नोट करें शुभ मुहूर्त
Dussehra 2025 Puja Vidhi Shubh Muhurat: शारदीय नवरात्रि का समापन दशहरा के साथ होता है और इस दिन रावण दहन किया जाता है. दशहरा के दिन घरों में विशेष प्रकार की पूजा का विधान है और कहते हैं कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है.
Dussehra 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल दशहरा 2 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा और इसे विजयदशमी भी कहते हैं. इस दिन रावण दहन किया जाता है और रावण के साथ ही कुंभकरण व मेघनाथ के भी पुतले जलाए जाते हैं. यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और लोगों को सीख देता है कि जीवन में कभी भी खुद पर अहंकार को हावी न होने दें. दशहरा के दिन घरों में विशेष प्रकार से पूजन किया जाता है और पूजा में शारदीय नवरात्रि में बोए गए जौ का इस्तेमाल होता है. आइए जानते हैं कैसे होती है दशहरे की पूजा और शुभ मुहूर्त.
इस मुहूर्त में करें दशहरे की पूजा (Dussehra 2025 Puja Shubh Muhurat)
दशहरा का पर्व 2 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा और इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 9 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा दोपहर 1 बजकर 21 मिनट से लेकर 3 बजकर 44 मिनट तक का समय भी पूजा के लिए बेहद शुभ है.
दशहरा के दिन घरों में पूजा-पाठ किया जाता है और नवरात्रि में बोए गए जौ का इस पूजा में उपयोग होता है. घरों में गोबर के 9 गोले या कंडे बनाए जाते हैं और इस गोलो पर हरी जौ रखी जाती है. इसके बाद घर के सभी इन गोले के पास बैठकर भगवान का ध्यान करते हैं और सही राह पर चलने का आशीर्वाद मांगते हैं. फिर गायत्री मंत्र पढ़ा जाता है और घर के पुरुष अपने कानों के बीच जौ को रखते हैं. कहा जाता है कि इससे सदबुद्धि आती है और घर में सुख-शांति का वास होता है. इसके बाद घर के बुजुर्गों के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.