EnglishHindi

Eid in Kerala 2020 Live Chand Raat: केरल में आज नजर आ सकता है ईद का चांद

यदि आज चांद दिखाई देता है तो भारत में 24 मई को ईद मनाई जाने की संभावना है.

Published: May 23, 2020, 6:38 PM IST

Eid-Ul-Fitr Moon Sighting 2020 in Kerala Live Update: रमजान का पाक महीना अलविदा कहने को तैयार है. सभी की निगाहें आसमान पर टिकी हैं और हर किसी के मन में चांद का दीदार करने की ख्वाहिश है. बीते शुक्रवार को सउदी में चांद नहीं देखा गया, ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि आज यानी शनिवार 23 मई 2020 को चांद का दीदार हो सकता है. आपको बता दें कि सबसे पहले चाँद को सऊदी अरब में देखा जाता है उसके बाद ही बाकी दुनिया में ईद मनाई जाती है. भारत आमतौर पर सऊदी अरब में चांद दिखने के दूसरे दिन ईद मनाई जाती है. यदि आज चांद दिखाई देता है तो भारत में 24 मई को ईद मनाई जाने की संभावना है.

ईद उल-फ़ित्र इस्लामी कैलेण्डर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है. इसलामी कैलंडर के सभी महीनों की तरह यह भी नए चाँद के दिखने पर शुरू होता है. मुसलमानों का त्योहार ईद मूल रूप से भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्योहार है. इस त्योहार को सभी आपस में मिल के मनाते है और खुदा से सुख-शांति और बरक्कत के लिए दुआएं मांगते हैं. पूरे विश्व में ईद की खुशी पूरे हर्षोल्लास से मनाई जाती है.

ईद-उल-फितर के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग घरों में मीठे पकवान, खासतौर पर सेंवईं बनाते हैं, जिसे शूर-क़ोरमा कहा जाता है. आपस में गले मिलकर सभी शिकवे दूर करते हैं. इस्लाम धर्म का यह त्योहार भाईचारे का संदेश देता है, लेकिन इस हार कोरोना महामारी की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखना ज़रूरी है. यही वजह है कि इस बार लोग आपस ज़्यादा मिलेंगे नहीं और अपने-अपने घरों में ही ईद की खुशियां मनाएंगे.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.