EnglishHindi

Eid in Saudi Arabia 2020 Live Moon Sighting: सऊदी अरब में आज हो सकता है चांद का दीदार

Eid in Saudi Arabia 2020 Live: ईद सही मायने में दिलों को मिलाने का त्योहार है .

Updated: May 23, 2020, 6:37 PM IST

Eid-Ul-Fitr Moon Sighting 2020 Live Updates in Saudi Arabia: रमजान का पाक महीना बस खत्म ही होने वाला है. ऐसे में अब हर किसी को चांद के दीदार का इंतजार है. संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब सहित खाड़ी देशों में लोग चांद का दीदार करने के लिए काफी बेताब हैं. बता दें कि बीते शुक्रवार को सउदी में चांद का दीदार नहीं हो पाया था. जिसके बाद अब शनिवार यानी आज चांद के नजर आने की उम्मीद जताई जा रही है. यदि आज चांद दिखाई देता है तो सउदी में कल यानी 24 मई 2020 को ईद मनाई जाएगी. वहीं सऊदी के एक दिन बाद पूरी दुनिया में ईद मनाई जाएगी.

ईद सही मायने में दिलों को मिलाने का त्योहार है . खुदा का लोगों को एक साथ मिलकर रहने का पैगाम है ईद. दिल से अल्लाह तक पहुंचने का रास्ता है ईद. इस दिन मुसलमान अल्लाह का शुक्रिया भी अदा करते हैं क्योंकि उनकी रहमत करम के कारण ही उनमें इतने कठिन रोज़ा रखने की हिम्मत आई.

इस साल ईद-उल-फितर कई मायनों में अलग होगा. इस साल कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देशों ने लॉकडाउन लगाया है. ल़कडाउन के चलते इस बार लोग ईद की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद नहीं जा पाएंगे. और ना ही इस साल लोग रिश्तेदारों के पास जा सकेंगे. इस साल लोगों को घर पर रहकर ही ईद का यह पावन त्योहार मनाना पड़ेगा.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.