EnglishHindi

Eid-ul-Fitr 2020 Date And Time: 24 मई या 25 मई, जानें भारत में आखिर कब मनाई जाएगी ईद

सबसे पहले चाँद को सऊदी अरब में देखा जाता है उसके बाद ही बाकी दुनिया में ईद मनाई जाती है.

Updated: May 23, 2020, 3:03 PM IST

नई दिल्ली: ईद-उल-फित्र (Eid ul Fitr) मुस्लिमों का सबसे बड़ा त्योहार है, जो रमजान के महीने के पूरा होने पर मनाया जाता है. इस दिन मस्जिदों को सजाया जाता है, लोग नए कपड़े पहनते हैं, घरों में एक से बढ़कर एक पकवान बनते हैं, छोटों को ईदी दी जाती है और एक-दूसरे से गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी जाती है. हालांकि, इस साल लॉकडाउन के चलते, सभी लोग अपने-अपने घरों में ही ईद मनाएंगे. इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान के बाद 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है. अब सवाल यह उठता है कि आखिर ईद कब मनाई जाएगी.

ईद के समय और दिन की बात की जाए तो ईद का जश्न अलग-अलग देशों पर निर्भर करता है. सबसे पहले चाँद को सऊदी अरब में देखा जाता है उसके बाद ही बाकी दुनिया में ईद मनाई जाती है. भारत आमतौर पर सऊदी अरब में चांद दिखने के दूसरे दिन ईद मनाई जाती है.

आपको बता दें कि 22 मई को सऊदी अरब में चांद नहीं दिखा था. जिसके बाद अब शनिवार यानी 23 मई को चांद के दीदार का अनुमान लगाया जा रहा है. यदि आज चांद दिखाई देता है तो भारत में 24 मई को ईद मनाई जाने की संभावना है. और अगर यदि सऊदी अरब में शनिवार को भी चांद का दीदार नहीं हुआ तो भारत में सोमवार को यानी 25 मई 2020 को ईद मनाई जाएगी.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.