Feng Shui Tips By Making These 3 Changes Your Luck Will Change Overnight Only Money Will Come To Your House
Fengshui Tips: रातों-रात चमक जाएगी किस्मत! आजमाएं ये 3 आसान 'फेंगशुई हैक्स', घर में खिंचा चला आएगा पैसा...
Fengshui Tips: फेंगशुई में कुछ ऐसे टिप्स बताए गए हैं जो कि आपकी लाइफ पॉजिटिविटी ला सकते हैं. साथ ही आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करने के लिए फेंगशुई को बहुत ही फायदेमंद माना गया है.
Fengshui Tips For Wealth: वास्तु शास्त्र की तरह ही फेंगशुई भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है और इसमें कुछ ऐसी वस्तुओं का जिक्र किया गया है जिन्हें घर में रखने से सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है. बता दें कि फेंगशुई एक प्राचीन चीनी कला और विज्ञान है जो कि पर्यावरण को संतुलित करके सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है. जिससे जीवन में खुशियां आती हैं और स्वास्थ्य भी बेहतर होता है. फेंगुशई के अनुसार यदि कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से परेशान है तो वह फेंगशुई के अनुसार अपनी जीवन में 3 छोटे से बदलाव करने चाहिए. जो कि न केवल आर्थिक स्थिति को मजबूत करते हैं बल्कि तरक्की के रास्ते में आ रही बाधाओं को भी खत्म करते हैं. आइए जानते हैं फेंगशुई के अनुसार कौन-से 3 बदलाव आपकी किस्मत बदल सकते हैं?
1. मुख्य द्वार पर लगाएं मनी मैग्नेट
फेंगशुई में कुछ पौधों को बहुत ही शुभ माना गया है और इन्हें घर में रखने से सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है. फेंगशुई के अनुसार घर का मुख्य द्वार सबसे खास होता है क्योंकि इसे ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है. इसलिए घर के मुख्य द्वार पर गोल्डन नेमप्लेट लगानी चाहिए. इसके अलावा द्वार पर मनी प्लांट या जेड प्लांट लगाना भी बहुत शुभ होता है. ये दोनों पौधे धन आकर्षित करते हैं. ध्यान रखें कि गलती से भी मुख्य द्वार पर डस्टबिन नहीं रखना चाहिए.
फेंगशुई में पानी को धन का प्रतीक माना गया है और इसलिए पानी की जगह बहुत महत्वपूर्ण होती है. फेंगशुई के अनुसार घर की उत्तर या दक्षिण-पूर्व पूर्व दिशा में एक वॉटर फाउंटेन रखना चाहिए जो धन आकर्षित करने का काम करता है. इसके अलावा ध्यान रखें कि नल से पानी टपकना धन हानि का संकेत है. इसलिए नल से पानी टपक रहा है तो उसे ठीक करा लें.
3. रसोई में चूल्हे की जगह
अगर आप घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली व धन प्राप्ति चाहते हैं तो फेंगशुई के अनुसार रसोई में चूल्हे के स्थान का विशेष ध्यान रखें. रसोई को वेल्थ सेंटर माना गया है और इसका असर सीधा आर्थिक स्थिति पर पड़ता है. इसलिए रसोई में रखा चूल्हा हमेशा साफ-सुथरा होना चाहिए. ध्यान रखें कि गलती से भी चूल्हे के आस-पास कोई दर्पण नहीं लगाना चाहिए. हालांकि, रसोई में खिड़की होनी चाहिए जिससे बाहर की हरियाली नजर आए. ऐसा होने पर जीवन में भी खुशहाली आती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.