Fitkari Ke Upay: फिटकरी का छोटा सा टुकड़ा दूर करेगा वास्तु दोष, खुलेंगे धन प्राप्ति के रास्ते

Fitkari Ke Upay: वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं या फिर धनवान बनना चाहते हैं तो कई बार वास्तु दोष की वजह से भी बाधाएं आती हैं. ऐसे में कुछ उपाय आपके काम आ सकते हैं.

Published date india.com Published: February 12, 2025 5:35 PM IST
Fitkari Ke Upay: फिटकरी का छोटा सा टुकड़ा दूर करेगा वास्तु दोष, खुलेंगे धन प्राप्ति के रास्ते

Fitkari Ke Upay: वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप वास्तु दोष का सामना कर रहे हैं तो चाहकर भी सफलता हासिल नहीं कर पाते. वास्तु दोष की वजह से व्यक्ति को न केवल असफलता का सामना करना पड़ता है बल्कि कई अन्य परेशानियां भी घेर लेती हैं. ऐसे में खुद से निराश होने के बजाय वास्तु दोष से बचने के लिए वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ उपाय जरूर अपनाने चाहिए. इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका फिटकरी निभाती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार फिटकरी को छोटा-सा टुकड़ा आपको कर्ज से मुक्ति दिला सकता है.

भाग्य बदल देगी फिटकरी

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति का भाग्य उसका साथ नहीं दे रहा और बार-बार सफलता का सामना करना पड़ रहा है तो आप फिटकरी का ये विशेष उपाय जरूर अपनाइए. इसके लिए थोड़ी फिटकरी लेकर आएं और उसे एक काले रंग के कपड़े में बांधकर पोटली बना लें. इसके बाद इस पोटली को अपने घर के मुख्य दरवाजे पर अंदर की तरफ करीब 6 फीट की ऊंचाई पर बांध दें.
  • यदि कोई व्यक्ति आर्थिक संकट का सामना कर रहा है और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबू​त करना चाहता है तो ​फिटकरी का यह उपाय उसके लिए बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है. फिटकरी का एक छोटा सा टुकड़ा लाएं और उसे अपने घर की तिजोरी में रख दें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह उपाय आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा.

इन 5 आदतों की वजह से मां लक्ष्मी होती हैं नाराज, चाहकर भी घर में नहीं टिकता पैसा 7

  • फिटकरी का उपयोग नजर उतारने के लिए भी किया जाता है और इसकी मदद से बुरी से बुरी नजर से छुटकारा पाया जा सकता है. फिटकरी का टुकड़ा लें और जिस व्यक्ति को नजर लगी है उसके ऊपर 7 बार एंटी क्लॉक की दिशा में घुमाएं.
  • बहुत मेहनत के बाद भी यदि आपको कर्ज से मुक्ति नहीं मिल रही तो पान का पत्ता लें और उस पर फिटकरी रखें व सिंदूर लगाएं. इसके बाद इस पत्ते को बुधवार के दिन सुबह-सुबह पीपल के पेड़ की जड़ में दबा दें. यह उपाय लगातार तीन बुधवार तक करें और जल्द ही आपको बदलाव नजर आएगा.
  • फिटकरी का एक टुकड़ा लेकर उसे काले रंग के कपड़े में बांधे और ​पोटली बनाएं. इस पोटली को अपने बिजनेस में सफलता के लिए दुकान के मुख्य द्वारा में अंदर की ओर बांधना भी लाभदायक साबित होगा. ऐसा करने से आपके घर और दुकान में नकारात्मकता नहीं आएगी और हर कार्य में भाग्य साथ देगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.