श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के पास तीर्थ यात्रियों के लिए शुरू की गई नि:शुल्क 'प्रसाद सेवा'

जम्मू-कश्मीर के रिआसी जिले में स्थित इस तीर्थ में सेवा का शुभारंभ करने के बाद कुमार ने कहा कि तीर्थ यात्रियों को 'प्रसाद सेवा' भवन में हलवा, काला चना और चाय दी जाएगी.

Published date india.com Updated: February 21, 2020 10:00 PM IST
Vaishno Devi Ramadan 2020
Vaishno Devi (File Photo)

जम्मू: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भवन जाने के पारंपरिक रास्ते में सांझी छत पर शुक्रवार से नि:शुल्क ‘प्रसाद सेवा’ शुरु की है. बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने बताया कि तीर्थ यात्रियों के लिए यह सेवा पूरे साल चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी.

जम्मू-कश्मीर के रिआसी जिले में स्थित इस तीर्थ में सेवा का शुभारंभ करने के बाद कुमार ने कहा कि तीर्थ यात्रियों को ‘प्रसाद सेवा’ भवन में हलवा, काला चना और चाय दी जाएगी. उन्होंने बताया कि प्रसाद सेवा सुविधा के पास ही तीर्थयात्रियों के लिए छज्जेदार प्रतीक्षालय भी बनाया गया है ताकि बरसात और अन्य खराब मौसम में उन्हें कोई दिक्कत ना हो.

ताराकोटे में निशुल्क सामुदायिक रसोई
कुमार ने बताया कि श्राइन बोर्ड मई, 2019 से ही ताराकोटे में निशुल्क सामुदायिक रसोई चलाता है. यह भी चौबीसों घंटे काम करती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.