Top Recommended Stories

चाणक्य नीति: पिछले जन्म के पुण्य से ही मनुष्य को मिलता है धन-पत्नी समेत इन चीजों का सुख, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति

आइए जानते हैं, चाणक्य ने अपने चाणक्य नीति में पूर्व जन्म के कर्म और उसके फल को लेकर क्या कहा है.

Published: June 17, 2022 9:11 AM IST

By Shilpi Singh | Edited by Shilpi Singh

चाणक्य नीति: पिछले जन्म के पुण्य से ही मनुष्य को मिलता है धन-पत्नी समेत इन चीजों का सुख, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति

महान ज्ञानी चाणक्य ने विश्व को ‘चाणक्य नीति’ जैसा अनमोल खजाना दिया जिसमें राज-काज से लेकर जीवन के प्रत्येक मूल्यों से जुड़ी सैकड़ों नीतियां हैं. बाल अवस्था में उन्होंने वेद, पुराण का अध्ययन कर लिया था. उनकी नीतियां मनुष्य के लिए जीवन के हर पड़ाव पर मददगार साबित होती हैं. चाणक्य को एक महान ज्ञानी माना जाता है और आज भी लोग इनकी नीतियों का पालन करते हैं. अपनी अनमोल नीतियों के जरिए चाणक्य जी ने काफी कुछ चीजें इंसानों को सिखाने की कोशिश की है, ताकि इंसान इन नीतियों का पालन कर अपने जीवन में कामयाब हो सके. आइए जानते हैं, चाणक्य ने अपने चाणक्य नीति में पूर्व जन्म के कर्म और उसके फल को लेकर क्या कहा है. दरअसल चाणक्य नीति के दूसरे अध्याय में वर्णित श्लोक में चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को कुछ चीजें पिछले जन्म पुण्यों के आधार पर मिलती हैं.

Also Read:

1. अच्छा भोजन

चाणक्य के मुताबिक वो लोग किस्मत वाले होते हैं जिन्हें अच्छा खाना मिल पाता है. यानी आपका दिल जिस चीज को खाने का करे और वो चीज मिल जाए. साथ में ही जिन लोगों को खाना अच्छे से पच जाता है यानी जिनकी पाचन शक्ति मजबूत होती है, उन लोगों ने भी अपने पिछले जन्म में सही कर्म किए होते हैं.

2. सर्व गुण सम्पन्न पत्नी

चाणक्य के अनुसार जिन लोगों को सुंदर और गुणवान स्त्री मिलती है वो लोग भाग्य वाले होते हैं. सुंदर और गुणवान स्त्री मिलना भी पूर्ण जन्म के कर्म का ही फल होता है. वर्तमान संदर्भ में गुणवान पत्नी का मिलना पुण्य के फल से कम नहीं है. अपने जीवनसाथी का आदर करने वाले व्यक्ति को ही ऐसी कन्या प्राप्त होती है.

3. धन का सही इस्तेमाल

धन के सही इस्तेमाल की जानकारी का होना भी खुशहाल जीवन के अत्यंत आवश्यक माना गया है. चाणक्य कहते हैं कि धनवान होने से ज्यादा जरूरी धन के इस्तेमाल की जानकारी होना है. यह गुण भी कर्मों के पुण्यों से ही प्राप्त होता है. जिस व्यक्ति के अंदर पैसों का सही से प्रयोग करने का गुण होता है.उन लोगों ने पिछले जन्म में अच्छे कार्य किए होते हैं, यानी अगर आप अपने पैसों का सही से प्रयोग करते हैं. तो समझ ले की आपने पिछले जन्म में पुण्य कमाया है.

4. दान देने वाले लोग

दान देने वाला स्वभाव भी बेहद कम लोगों में होता है और यह भी किसी पुण्य के फल से कम नहीं है. क्योंकि धरती पर धनवान लोगों की कमी नहीं है फिर भी भंडार भरा होने के बाद भी व्यक्ति दान के लिए हाथ आगे नहीं बढ़ा पाता. हर किसी व्यक्ति को दान करने का सौभाग्य नहीं मिलता है. कई बार लोगों के पास धन तो खूब होता है। लेकिन उनको फिर भी दान करने का मौका नहीं मिलता है. वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं कि जिनके पास धन कम होने पर भी उनको दान करने का मौका मिलता है.

5. काम

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अच्छी काम शक्ति का होना जरुरी है.चाणक्य कहते हैं कि किस्मत वालों को काम शक्ति मिलती है लेकिन व्यक्ति को खुद पर इसे हावी नहीं होने देना चाहिए. चाणक्य का मानना है कि काम के वश में रहने वाला व्यक्ति जल्दी बर्बाद हो जाता है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें धर्म की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Published Date: June 17, 2022 9:11 AM IST