Ganesh Chaturthi 2018: भाद्रपद के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है. इस बार गणेश चतुर्थी 13 सितंबर को मनाई जाएगी. गणेश चतुर्थी के मौके पर उनके भक्त अपने घर भगवान गणेश की मूर्ति लेकर आते हैं और पूरे गणेशोत्सव के दौरान उनकी खूब सेवा करते हैं. फिर 10 दिनों बाद उन्हें विदा कर देते हैं. ऐसी मान्यता है कि इस दौरान भगवान गणेश अपने भक्तों के आसपास ही रहते हैं और उनकी मन के अरदास को सुनते हैं. इस दौरान मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है.
इस बार गणेश चतुर्थी 13 सितंबर को है.
भोलेनाथ की तरह ही भगवान गणेश भी जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं. लेकिन वह यथा शीघ्र नाराज भी हो जाते हैं. इसलिए उनके भक्त इस दौरान भगवान गणेश को रुठने का एक भी मौका नहीं देना चाहते और उनकी सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ते.
अगर आप भी इस बार गणपति को अपने घर लाना चाहते हैं तो इन बातों का ख्याल जरूर रखें.
1. अगर आप गणपति की मूर्ति खरीदने जा रहे हैं तो पहले यह तय कर लें कि आप मूर्ति घर के लिए खरीद रहे हैं या ऑफिस के लिए. अगर आप घर के लिए मूर्ति खरीद रहे हैं तो बैठे हुए गणपति की मूर्ति ही खरीदें. इन्हें घर में रखने से स्थाई धन लाभ होता है. ऑफिस के लिए खड़े हुए गणपति खरीदें. इससे सफलता और तरक्की प्राप्त होती है.
2. अक्सर लोग इस बात को लेकर भ्रम में रहते हैं कि गणेश जी की सूंड किधर होनी चाहिए. याद रखें कि गणेश जी की ऐसी मूर्ति ही घर के लिए खरीदें, जिसमें उनकी सूंड बाईं ओर मुड़ी हो.
3. गणपति की हर्बल या धातु की बनी हुई मूर्ति खरीदें. रसायनयुक्त मूर्तियां प्राकृति के लिए ठीक नहीं होतीं.
4. गणपति जी को मोदक और मूसक दोनों प्रिय हैं. इसलिए ऐसी मूर्ति खरीदें, जिसमें उनका मूसक और मोदक दोनों हों.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.