Ganesh Chaturthi 2019: गणपति बप्‍पा के बारे में 8 बातें जो हर भक्‍त को जरूर जाननी चाहिए...

गणेश जी की पूजा से पहले आपको विघ्‍नहर्ता के बारे में 8 बातें जरूर जाननी चाहिए.

Published date india.com Published: August 30, 2019 4:36 PM IST
Ganesh Chaturthi 2019: गणपति बप्‍पा के बारे में 8 बातें जो हर भक्‍त को जरूर जाननी चाहिए...
Image Credit: pixelsiitb.wordpress.com

Ganesh Chaturthi 2019: गणेश चतुर्थी पर गणपति के आगमन की भव्‍य तैयारियां की जाती हैं. जोरशोर से उनका स्‍वागत किया जाता है. लोग गणपति को उनका पसंदीदा भोग लगाते हैं. उन्‍हें प्रसन्‍न करने का यथासंभव प्रयास करते हैं.

पर गणेश जी की पूजा से पहले आपको विघ्‍नहर्ता के बारे में 8 बातें जरूर जाननी चाहिए.

– देव आराधना से पहले या किसी सत्कर्म व अनुष्ठान में, भगवान गणपति का स्मरण, उनका विधिवत पूजन किया जाता है. इनकी पूजा के बिना कोई मांगलिक कार्य शुरु नहीं किया जा सकता.

– ऋग्वेद-यजुर्वेद आदि में गणपति जी के मन्त्रों का स्पष्ट उल्लेख मिलता है.

– हिन्दू धर्म के पांच प्रमुख देवों (पंच-देव) में गणेश जी का नाम शामिल है. इनमें शिव, विष्णु, दुर्गा, सूर्यदेव के साथ-साथ गणेश जी का नाम शामिल है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

– गण का अर्थ है- वर्ग, समूह, और ईश का अर्थ है- स्वामी. शिवगणों और देवगणों के स्वामी होने के कारण इन्हें गणेश कहते हैं.

– शिवजी को गणेश जी का पिता, पार्वती जी को माता, कार्तिकेय को भ्राता, ऋद्धि-सिद्धि को पत्नियां, क्षेम व लाभ को पुत्र माना गया है.

– गणेश जी के बारह प्रसिद्ध नाम बताए गए हैं. ये हैं- सुमुख, एकदंत, कपिल, गजकर्ण, लम्बोदर, विकट, विघ्नविनाशन, विनायक, धूम्रकेतु, गणाध्यक्ष, भालचंद्र, गजानन.

– महाभारत का लेखन-कार्य गणेज जी ने किया था.

– पौराणिक ग्रंथों के अनुसार ॐ को गणेश जी का स्वरुप माना गया है. इसलिए हर मन्त्र से पहले ॐ लगाने से उस मन्त्र का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है.

Ganesh Chaturthi 2019 Date
गणेश चतुर्थी इस बार 2 सितंबर, सोमवार को है.

Ganesh Chaturthi Shubh Muhurat
गणेश पूजन के लिए मुहूर्त : दोपहर 11:04 बजे से 1:37 बजे तक. ये करीब 2 घंटे 32 मिनट की अवधि है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.