Ganesh Chaturthi 2019: कब है गणेश चतुर्थी, जानें महत्‍व, इस बार दो घंटे का शुभ मुहूर्त...

गणेश चतुर्थी का पर्व बेहद खास होता है. कहा जाता है कि इसी दिन भगवान गणेश का जन्‍म हुआ था.

Published date india.com Updated: August 21, 2019 1:10 PM IST
Ganesh Chaturthi 2019: कब है गणेश चतुर्थी, जानें महत्‍व, इस बार दो घंटे का शुभ मुहूर्त...
श्री गणेश

Ganesh Chaturthi 2019: गणेश चतुर्थी का पर्व बेहद खास होता है. कहा जाता है कि इसी दिन भगवान गणेश का जन्‍म हुआ था.

Ganesh Chaturthi 2019 Date

गणेश चतुर्थी इस बार 2 सितंबर, सोमवार को है.

पूजन का मुहूर्त

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

गणेश पूजन के लिए मुहूर्त : दोपहर 11:04 बजे से 1:37 बजे तक. ये करीब 2 घंटे 32 मिनट की अवधि है.

Krishna Janmashtami 2019: श्रीकृष्‍ण ने दुर्योधन की पुत्री से कराया था अपने पुत्र का विवाह, जानें क्‍यों?

क्‍या है महत्‍व

भादो मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश का इसी दिन जन्म हुआ था.

भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को सोमवार के दिन मध्याह्न काल में, स्वाति नक्षत्र और सिंह लग्न में हुआ था. इसलिए मध्याह्न काल में ही भगवान गणेश की पूजा की जाती है, इसे बेहद शुभ समय माना जाता है.

भारतीय संस्कृति में गणेश जी को विद्या-बुद्धि का प्रदाता, विघ्न-विनाशक, मंगलकारी कहा गया है. हर माह के कृष्णपक्ष की चतुर्थी को संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत किया जाता है. पर ये गणेश चतुर्थी व्रत इन सभी में सबसे उत्‍तम होता है.

महाराष्ट्र में यह पर्व गणेशोत्सव के तौर पर मनाया जाता है. ये 10 दिन चलता है और अनंत चतुर्दशी (गणेश विसर्जन दिवस) पर समाप्त होता है. इस दौरान गणेश जी को भव्य रूप से सजाकर उनकी पूजा की जाती है. लोग अपने घरों में गणेश स्‍थापना करते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.