By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Faith Hindi
- Ganesh Chaturthi 2019 How To Do Ganesh Sthapana At Home Read Full Poojan Vidhi In Hindi
Ganesh Chaturthi 2019: गणेश चतुर्थी पर ऐसे करें गणेश स्थापना, पढ़ें पूरी विधि...
गणेश चतुर्थी का पर्व बेहद खास होता है. कहा जाता है कि इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था.
Ganesh Chaturthi 2019: गणेश चतुर्थी का पर्व बेहद खास होता है. कहा जाता है कि इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था.
इस दिन भगवान गणेश की स्थापना घर में की जाती है. मुंबई में इस पर्व को काफी धूमधाम से मनाया जाता है. अगर आप भी इस बार गणेश जी की स्थापना अपने घर में करना चाहते हैं तो पढ़ें किस विधि से मूर्ति स्थापित की जाती है.
मूर्ति स्थापित कैसे करें
गणेश जी को लेकर जब आएं, उससे पहले पूरे घर को साफ कर लें और पूजा की थाली तैयार कर लें. भगवान गणेश का स्वागत करने के लिए पहले दरवाजे पर ही उनकी आरती की जाती है.
Ganesh Chaturthi 2019: कब है गणेश चतुर्थी, जानें महत्व, इस बार दो घंटे का शुभ मुहूर्त…
गणपति मंत्र उच्चारण करें और शुभ मुहूर्त में गणेश जी मूर्ति की स्थापना पूजा स्थान पर करें. ध्यान रहे कि भगवान गणेश की स्थापना राहुकाल में नहीं करना चाहिए.
घर के सभी सदस्य मिलकर भगवान गणेश की आरती करें और भगवान गणेश को विभिन्न पकवान से सुसज्जित भोजन की थाल चढ़ाएं. भगवान गणेश को मोदक और लड्डू अति प्रिय है, इसलिए गणपति को मोदक भी जरूर चढ़ाएं. पंच मेवा रखें.
गणेश जी की स्थापना के समय ही गणेश जी के स्थान के उलटे हाथ की तरफ जल से भरा हुआ कलश चावल या गेहूं के ऊपर स्थापित कर दें. धूप व अगरबत्ती लगाएं. कलश के मुख पर मौली बांधें एवं आमपत्र के साथ एक नारियल उसके मुख पर रखें.
ध्यान रहे कि नारियल की जटाएं ऊपर की ओर ही रहे. घी एवं चंदन को ताम्बे के कलश में नहीं रखना चाहिए. गणेश जी के स्थान के सीधे हाथ की तरफ घी का दीपक एवं दक्षिणावर्ती शंख रखना चाहिए. सुपारी गणेश भी रखें.
Ganesh Chaturthi 2019 Date
गणेश चतुर्थी इस बार 2 सितंबर, सोमवार को है.
Ganesh Chaturthi Shubh Muhurat
गणेश पूजन के लिए मुहूर्त : दोपहर 11:04 बजे से 1:37 बजे तक. ये करीब 2 घंटे 32 मिनट की अवधि है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें