Ganesh Chaturthi 2025 Shubh Muhurat Of Ganpati Bappa Murti Sthapna In Delhi Mumbai Jaipur And More City
Ganesh Chaturthi 2025: दिल्ली से लेकर मुंबई और जयपुर तक...नोट करें अपने शहर में गणपति बप्पा की स्थापना का शुभ मुहूर्त
Ganesh Chaturthi 2025: आज यानि 27 अगस्त को देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन घरों व पंडालों में गणपति बप्पा का स्वागत किया जाता है. आइए जानते पूजा का शुभ मुहूर्त.
Ganesh Chaturthi 2025: हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. देशभर के कई हिस्सों में इस पर्व की अलग ही रौनक देखने को मिलती है. यह पर्व भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है और अगले 10 दिनों तक गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की जाती है. गणेश चतुर्थी के दिन के भगवान गणेश के साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती का भी पूजन किया जाता है. इस दिन घरों में लोग गणपित बप्पा की मूर्ति स्थापित करते हैं और फिर 10 दिनों तक उनका पूजन करते हैं. अगर आप भी इस बार अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत कर रहे हैं तो आइए जानते हैं मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है?
नोट करें अपने शहर में बप्पा के स्वागत का शुभ मुहूर्त
नोएडा: सुबह 11:05 बजे से लेकर दोपहर 01:39 बजे तक
दिल्ली: सुबह 11:05 बजे से लेकर दोपहर 01:40 बजे तक
गुरुग्राम: सुबह 11:06 बजे से लेकर दोपहर 01:40 बजे तक
मुंबई: सुबह 11:24 बजे से लेकर दोपहर 01:55 बजे तक
चंडीगढ़: सुबह 11:07 बजे से लेकर दोपहर 01:42 बजे तक
बेंगलुरू: सुबह 11:07 बजे से लेकर दोपहर 01:36 बजे तक
कोलकाता: सुबह 10:22 बजे से लेकर दोपहर 12:54 बजे तक
पुणे: सुबह 11:21 बजे से लेकर दोपहर 01:51 बजे तक
चेन्नई: सुबह 10:56 बजे से लेकर दोपहर 01:25 बजे तक
जयपुर: सुबह 11:11 बजे से लेकर दोपहर 01:45 बजे तक
हैदराबाद: सुबह 11:02 बजे से लेकर दोपहर 01:33 बजे तक
अहमदाबाद: सुबह 11:25 बजे से लेकर दोपहर 01:57 बजे तक
बता दें कि वैदिक पंचांग के अनुसार भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के लिए सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक का समय बेहद ही शुभ है. इसे भगवान गणेश की स्थापना के लिए सबसे शुभ मुहूर्त में से एक बताया गया है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.