Ganesh Visarjan 2023 Date If Ganpati Is Kept For One And A Half Days Know The Visarjan Shubh Muhurat
Ganesh Visarjan 2023 Date: डेढ़ दिन के लिए रखें हैं गणपति तो इस शुभ मुहूर्त में करें विसर्जन
Ganesh Visarjan 2023 Date: गणेश चतुर्थी के दिन गणपति जी की स्थापना की जाती है और 10 दिन बाद उनका विधि-विधान से विसर्जन किया जाता है. गणेश जी की स्थापना 10 दिन से कम समय के लिए भी की जा सकती है.
Ganesh Visarjan 2023 Date: पंचांग के अनुसार 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया गया और इस दौरान भक्तों ने अपने घरों में भगवान गणेश का धूमधाम के साथ स्वागत किया. इस दौरान 10 दिनों गणपति जी घरों में विराजमान होते हैं और विधि-विधान के साथ उनका पूजन किया जाता है. लेकिन बता दें कि गणेश चतुर्थी के दिन लोग अपने क्षमता के अनुसार गणेश जी की स्थापना करते हैं. कुछ लोग 10 दिनों के लिए गणपति बप्पा को घर लेकर आते हैं तो कुछ लोग 3, 5, 7, 9 और यहां तक कि डेढ़ दिन के लिए गणेश जी की स्थापना करते हैं. अगर आपने भी डेढ़ दिन के लिए गणपति की स्थापना की है तो आइए जानते हैं विसर्जन का शुभ मुहूर्त.
डेढ़ दिन के गणेश जी
कुछ लोग गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी को डेढ़ दिन के लिए घर लेकर आते हैं और फिर विधि-विधान से उनका विसर्जन करते हैं. जिन लोगों ने आज यानि 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की स्थापना की है तो वह आज यानि 20 सितंबर को उनका विसर्जन करेंगे.
डेढ़ दिन के गणपति विसर्जन का शुभ मुहूर्त
गणेश जी स्थापना से लेकर विसर्जन तक शुभ मुहूर्त देखकर किया जाता है. कहते हैं कि शुभ मुहूर्त में इन कार्यों को करने से भगवान शुभ फल प्रदान करते हैं. डेढ़ दिन के गणपति का विसर्जन 20 सितंबर को किया जाएगा और इसका शुभ मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 18 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगा. वहीं अगर शाम के समय विसर्जन करना चाहते हैं तो शाम को 7 बजकर 49 मिनट से लेकर मध्य रात्रि 12 बजकर 15 मिनट तक गणपति का विसर्जन किया जा सकता है.
गणेश विसर्जन की पूजा विधि
जिस तरह पूरे विधि-विधान के साथ गणेश जी की स्थापना की जाती है उसी प्रकार विधि-विधान के साथ उनकी विदाई यानि विसर्जन भी किया जाता है. गणपति जी का विसर्जन करने से पहले उनका पूजन करें और मोदक का भोग लगाएं. इसके बाद गणेश जी की आरती करें और पूरे भक्तिभाव से जलाशय में गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.