Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा के दिन गंगा में करें स्नान, इन 10 तरह के पापों से मिलेगी मुक्ति

Ganga Dussehra 2025: हिंदू धर्म में गंगा दशहरा को बहुत ही पवित्र दिन माना गया है. मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा आकाश से धरती पर अवतरित हुई थीं.

Published date india.com Published: June 4, 2025 4:39 PM IST
Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा के दिन गंगा में करें स्नान, इन 10 तरह के पापों से मिलेगी मुक्ति

Ganga Dussehra 2025: ​हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है. जो कि हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण दिन माना गया है. वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल गंगा दशहरा का पर्व 5 जून 2025, गुरुवार को मनाया जाएगा. पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन मां गंगा आकाश से धरती पर अवतरित हुई थीं और कहते हैं कि इस दिन यदि गंगा नदी में स्नान किया जाए तो पापों से मुक्ति मिलती है. गंगा दशहरा पर 10 अंक का खास महत्व होता है और इस दिन गंगा में स्नान करने से व्यक्ति को 1 या 2 नहीं, बल्कि 10 तरह के पापों से मुक्ति मिलती है. आइए जानते हैं गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने से कौन-से 10 पाप मिट जाते हैं.

गंगा दशहरा पर इन 10 पापों से मिलेगी मुक्ति

हिंदू धर्म में गंगा स्नान को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है और यदि गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान किया जाए तो व्यक्ति को 10 प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है. धर्म ग्रंथों में भी इस बात का जिक्र किया गया है. इन 10 पापों में 3 दैहिक, 4 वाणी और 3 मानसिक पाप शामिल हैं. दैहिक यानि शरीर से किए गए पाप, वाणी यानि अपने शब्दों से किए गए पाप और मानसिक यानि दिमाग से किए गए पाप. इसलिए हिंदू धर्म में कहते हैं कि व्यक्ति को जीवन में एक बार ही सही, पर गंगा में स्नान जरूर करना चाहिए.

Lucky Zodiac Signs: इन राशियों के लोगों को कम मेहनत के बाद भी मिलती है बड़ी सफलता, बनते हैं अचूक संपत्ति के मालिक 6

गंगा दशहरा में संख्या 10 का महत्व

हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा मनाया जाता है और इस दिन 10 संख्या का खास महत्व माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन जो लोग गंगा में स्नान करते हैं उन्हें स्नान के बाद दान अवश्य करना चाहिए. लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि दान की जाने वाली चीजों की संख्या 10 होनी चाहिए. इस दिन मटका, पंखा, खरबूज, चीनी और आम दान करना फलदायी माना गया है. इन सभी चीजों की संख्या 10 होनी चाहिए. जैसे कि 10 मटके, 10 आम और 10 पंखे आदि.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.