Ganga Snan Ke Niyam: प्रेग्नेंसी में गंगा स्नान कर सकते हैं या नहीं, जानिए क्या कहते हैं शास्त्र?

Pregnancy Me Ganga Snan Ke Niyam: धर्म शास्त्रों में गर्भवास्था के दौरान महिलाओं के लिए कुछ नियम बताए गए हैं और मान्यता है कि इन नियमों का पालन करने से होने वाले शिशु की सेहत अच्छी रहती है.

Published date india.com Updated: February 18, 2025 5:40 PM IST
Ganga Snan Ke Niyam: प्रेग्नेंसी में गंगा स्नान कर सकते हैं या नहीं, जानिए क्या कहते हैं शास्त्र?

Ganga Snan Ke Niyam in hindi: घरों में गर्भावस्था या प्रेग्नेंसी को लेकर बड़े-बुजुर्ग कई नसीहतें व सलाह देते हैं. अक्सर घर के बड़े कहते हैं कि प्रेग्नेंसी यानि गर्भावस्था के दौरान रात के समय घर से बाहर नहीं निकलते या फिर पेड़ के नीचे नहीं जाना चाहिए और मेहंदी नहीं लगवानी चाहिए. गर्भावस्था के दौरान बड़े-बुजुर्ग कुछ नियमों को पालन करने को कहते हैं जो कि कई बार हम अनदेखा कर देते हैं. जबकि इन नियमों के पीछे खास वजहें छिपी होती हैं. कई बार गर्भवती महिलाओं के मन में सवाल आता है कि गर्भावस्था में गंगा स्नान करना चाहिए या नहीं? ऐसे में आइए जानते हैं हमारे धर्म शास्त्रों में इसके बारे में क्या कहा गया है?

प्रेग्नेंसी में गंगा स्नान करें या नहीं?

हिंदू धर्म में मां गंगा को पूजनीय स्थान दिया गया है. कहते हैं कि गंगा स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप मिट जाते हैं और व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है. कुछ शुभ दिनों में जैसे कि पूर्णिमा, अमावस्या और एकादशी आदि पर गंगा स्नान का विशेष महत्व माना गया है. महिला व पुरुष सभी गंगा स्नान करके भगवान का आशीर्वाद पाना चाहते हैं. ऐसे में कई बार गर्भावस्था में भी महिलाएं गंगा स्नान के लिए जाती हैं. धर्म शास्त्रों के अनुसार गर्भावस्था के दौरान गंगा स्नान करना वर्जित माना गया है. गर्भवती महिलाओं को इस दौरान गंगा स्नान नहीं करना चाहिए.

घर में कहां और किस पात्र में रखना चाहिए गंगाजल? जानिए गंगाजल से जुड़े 5 जरूरी नियम 8

महिलाओं के लिए गंगा स्नान के नियम

महिलाओं के लिए गंगा स्नान के कुछ नियम बताए गए हैं. महिलाओं को प्रेग्नेंसी में गंगा स्नान नहीं करना चाहिए. विशेष तौर पर गर्भावस्था के आखिरी तीन महीनों में तो गलती से भी गंगा स्नान नहीं करना चाहिए. इसके अलावा मासिक धर्म के दौरान भी गंगा स्नान वर्जित माना गया है. वहीं विवाह के बाद म​हिलाओं को अकेले गंगा स्नान नहीं करना चाहिए, बल्कि अपने पति के साथ गंगा स्नान के लिए जाना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.