Govardhan Puja 2023 This Aarti Must Be Recited During Govardhan Puja
Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा के दौरान जरूर पढ़नी चाहिए ये आरती, हर मनोकामना होती है पूरी
Govardhan Puja 2023: आमतौर पर पूजा के दौरान मंदिर में चौकी लगाई जाती है लेकिन गोवर्धन पूजा का तरीका बेहद ही अलग और खास होता है. इस दिन गोबर से भगवान श्रीकृष्ण की आकृति बनाकर पूजन किया जाता है.
Govardhan Puja 2023: दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार आता है लेकिन इस साल यह त्योहार एक दिन बाद मनाया जा रहा है. गोवर्धन का पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन मनाया जाता है और पंचांग के अनुसार यह तिथि आज यानि 14 नवंबर को है. ऐसे में आज ही गोवर्धन का त्योहार मनाया जाएगा जो कि हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है. इस दिन बेहद ही अलग व खास तरीके से भगवान श्रीकृष्ण का पूजन किया जाता है. कहते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की इंद्र के प्रकोप से रक्षा की थी. इसलिए इस दिन गोवर्धन पर्वत का पूजन किया जाता है और भोग में अन्नकूट बनाया जाता है. अगर आप भी आज गोवर्धन पूजा का पर्व मना रहे हैं तो पूजा के दौरान यह आरती जरूर पढ़ें. कहते हैं कि इससे भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.
गोवर्धन पूजा 2023 शुभ मुहूर्त
गोवर्धन पूजा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन मनाई जाती है. पंचांग के अनुसार इस साल यह तिथि 13 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर शुरू हुई और इसका समापन 14 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 36 मिनट पर होगा. हिंदू धर्म में कोई भी त्योहार उदयातिथि के अनुसार मनाया जाता है. ऐसे में गोवर्धन पूजा आज यानि 14 नवंबर को मनाई जाएगी. इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 25 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 38 मिनट तक रहेगा.
गोवर्धन महाराज की आरती
श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज ।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ ॥
श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज ।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ ॥
तोपे पान चढ़े, तोपे फूल चढ़े…
तोपे चढ़े दूध की धार ।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ ॥
श्री गोवर्धन महाराज…
तेरी सात कोस की परिकम्मा…
और चकलेश्वर है विश्राम ।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ ॥
श्री गोवर्धन महाराज…
तेरे गले में कंठा साज रेहेओ…
ठोड़ी पे हीरा लाल ।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ ॥
श्री गोवर्धन महाराज…
Add India.com as a Preferred Source
तेरे कानन कुंडल चमक रहेओ…
तेरी झांकी बनी विशाल ।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ ॥
श्री गोवर्धन महाराज…
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.