Gupt Navratri 2023: आज से शुरू हुए गुप्त नवरात्रि, पाना चाहते हैं सफलता और धन-दौलत तो अपनाएं ये अचूक उपाय

Gupt Navratri 2023: आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होती है. यह नवरात्रि प्रकट नवरात्रि की तुलना में थोड़े अलग होते हैं.

Published date india.com Published: June 19, 2023 9:43 AM IST
Gupt Navratri 2023: आज से शुरू हुए गुप्त नवरात्रि, पाना चाहते हैं सफलता और धन-दौलत तो अपनाएं ये अचूक उपाय

Gupt Navratri 2023: आमतौर पर लोग चैत्र और शारदीय नवरात्रि में व्रत-उपवास रखते हैं और मां दुर्गा की अराधना करते हैं. इन नवरात्रि में मंदिरों से लेकर बाजारों तक हर जगह अलग ही रौनक नजर आती हैं. लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि नवरात्रि दो बार नहीं, बल्कि साल में चार बार आते हैं.​ जिसमें दो प्रकट नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि होते हैं. आज यानि 19 जून से आषाढ़ माह के गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. इस दौरान मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरुपों के साथ ही 10 महाविद्याओं का भी पूजन किया जाता है. गुप्त नवरात्रि का पूजन आमतौर पर तांत्रिक करते हैं. अन्य लोग साधारण तरीके से ही गुप्त नवरात्रि की पूजा करते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुप्त नवरात्रि में ​अपनाए गए कुछ उपाय आपकी किस्मत बदल सकते हैं.

गुप्त नवरात्रि के उपाय

  • गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं का पूजन किया जाता है और उन्हें श्रृंगार का सामान अर्पित किया जाता है. 9 दिनों तक महाविद्याओं को पीले फूल अर्पित करने से वह प्रसन्न होती हैं और जातक पर अपनी कृपा बरसाती हैं. उनके आशीर्वाद से परिवार में हमेशा खुशियां बनी रहती हैं.
  • अगर आप किसी मनोकामना पूर्ति के लिए गुप्त नवरात्रि की पूजा कर रहे हैं तो मां दुर्गा के मंदिर में जाएं. वहां कपूरी पान के पत्ते पर केसर, चंदन और गाय की घी लगाकर स्वास्तिक बनाएं. इस पर कलावा बंधी हुई एक सुपारी रखें. इस उपाय को अपनाने से अपने मनोकामना जल्द ही पूरी होगी.
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुप्त नवरात्रि में 9 दिनों तक लौंग और कपूर की आरती करनी चाहिए. इससे घर में मौजूद निगेटिविटी दूर होती है और पॉजिटिविटी आती है.
  • अगर कोई व्यक्ति आर्थिक संकट से जूझ रहा है तो उसे गुप्त नवरात्रि में 9 दिनों तक 10 महाविद्याओं को सिंदूर अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से कर्ज की समस्या दूर होगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.
  • करियर या बिजनेस में सफलता पाना चाहते हैं तो नवरात्रि की नवमी तिथि के दिन 9 कन्याओं को मखाने की खीर खिलाएं और कुछ दक्षिणा देकर विदा करें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से आपको सफलता हासिल होगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.