हनुमान चालीसा के 14 साल पुराने वीडियो ने ​रच दिया इतिहास, बन गया 5 बिलियन व्यूज़ पाने वाला भारत का पहला वीडियो

हनुमान चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति को मानसिक शांति प्राप्त होती है और रोग, दोष व भय से मुक्ति मिलती है. ऐसे में यूट्यूब पर 14 साल पुरानी हनुमान चालीसा ने एक खास रिकॉर्ड बना दिया है.

Written by: Renu Yadav
Published: November 27, 2025, 2:18 PM IST

Shree Hanuman Chalisa: हिंदू धर्म में हनुमान चालीसा का विशेष महत्व माना गया है और इसका नियमानुसार पाठ करने से संकटमोचन हनुमान जी प्रसन्न होते हैं. लोग घरों में हनुमान चालीसा का पाठ सुनते व पढ़ते हैं और इसका पाठ करने से व्यक्ति को दुख, कष्ट, रोग और भय से छुटकारा मिलता है. हाल में यूट्यब पर 14 साल पहले अपलोड की गई टी-सीरीज की श्री हनुमान चालीसा चर्चा में है और इस भारतीय वीडियो ने यूट्यूब पर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है.

14 साल पुरानी हनुमान चालीसा का वीडियो

जहां भारतीय वीडियो अब तक 2 अरब तक भी नहीं पहुंच पाई हैं, वहां 14 साल पुराने श्री हनुमान चालीसा के वीडियो को अभी तक 5 अरब से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. जो कि एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है क्योंकि 5 अरब व्यूज़ किसी भारतीय वीडियो को नहीं मिले हैं. टी-सीरीज की श्री हनुमान चालीसा 10 मई 2022 को रिलीज हुई थी. आज 14 साल बाद अचानक लोग इस वीडियो को धड़ल्ले से देख व सुन रहे हैं. इस हनुमान चालीसा के सिंगर हरिहरण हैं और इसमें आर्टिस्ट गुलशन कुमार हैं. बता दें कि इस गाने को ललित सेन और चंदर ने कंपोज किया है.

मन को सुकून देती है ये हनुमान चालीसा

श्री हनुमान चालीसा की बात करें तो व्यूज़ के मामले में इसने यूट्यूब पर मौजूद सभी भारतीय वीडियोज़ को पीछे छोड़ दिया है. इस हनुमान चालीसा की सबसे बड़ी खूबी है कि इसका म्यूजिक मन को सुकून देता है. इसे सुनते समय मन हनुमान जी के ध्यान में मग्न हो जाता है. इसकी चौपाइयां मन के सभी डर व भय को खत्म कर देती हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.