40 दिन तक करें हनुमान चालीसा का पाठ...होगा ऐसा चमत्कार जो बदल देगा आपकी पूरी जिंदगी

Written By: Renu Yadav Updated by: Renu Yadav
Updated Date:May 5, 2026 12:27 PM IST

Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह में आने वाले प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है. पंचांग के अनुसार आज यानि 5 मई 2026 को ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल है.

Bada Mangal 2026: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार का दिन बजरंगबली हनुमान जी को समर्पित है और इस दिन यदि इनका विधि-विधान से पूजन किया जाए तो सभी संकट दूर होते हैं. लेकिन ज्येष्ठ माह के मंगलवार को अधिक पावरफुल माना गया है और इस माह आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा कहा जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार आज यानि 5 मई 2026 को पहला बड़ा मंगल और इस दिन जातक हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उपवास रखते हैं. साथ ही इस दिन यदि हनुमान चालीसा का पाठ करना भी बेहद फलदायी माना गया है. लेकिन ज्योतिषाचार्यों की मानें तो हनुमान चालीसा का पाठ कभी भी किसी भी दिन किया जा सकता है. यदि हनुमान चालीसा का पाठ 40 दिनों तक किया जाए तो उससे होने वाले चमत्कार आपको हैरान कर देंगे.

Advertising
Advertising

40 दिनों तक करें हनुमान चालीसा का पाठ

ज्योतिषों व पंडितों का कहना है कि हनुमान चालीसा बहुत ही पावरफुल है और जो भी इसका नियमित रूप से पाठ करता है उसे अपने जीवन में बदलाव जरूर नजर आएंगे. यदि हनुमान चालीसा का पाठ 40 दिनों तक किया जाए तो यह जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आता है. ऐसा करने से हनुमान जी अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं और कष्टों व संकटों से मुक्ति दिलाते हैं.

ये भी पढ़ें: Astrology: इन राशि वालों में कूट-कूट कर भरा होता है Attitude...अपने सामने किसी को नहीं देते भाव

40 दिन बाद दिखेंगे चमत्कार

हनुमान चालीसा का 40 दिनों तक पाठ किया जाए तो हनुमान जी की कृपा से जातकों को लंबी ​बीमारियों से छुटकारा मिलता है और कुंडली में मौजूद दोष भी दूर होते हैं. इतना ही नहीं, जीवन से नकारात्मकता खत्म होती है और मानसिक शांति का आभास होता है. इसलिए हनुमान चालीसा को बहुत ही पावरफुल माना गया है. अगर कोई व्यक्ति किसी बड़े संकट से घिरा हुआ है तो उसे 40 दिनों तक हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और 40 दिन आपको जीवन में बड़े बदलाव नजर आएंगे. यहां तक कि हनुमान चालीसा मनोकामना पूर्ति के लिए भी पढ़ी जाती है. जातक कार्य ​सिद्धि की कामना से 40 दिनों तक हनुमान चालीसा का पाठ करें तो उसकी मनोकामना पूरी होती है.

हनुमान चालीसा पढ़ने के नियम

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एक दिन में यदि 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए तो बजरंगबली अपनी कृपा बरसाते हैं. यदि 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ नहीं कर पा रहे हैं तो कम से कम 9 बार अवश्य करना चाहिए. इससे नवग्रह कंट्रोल में रहते हैं और सबसे खास बात है कि हनुमान चालीसा के ​पाठ आप दिन में कभी भी कर सकते हैं. चलते-फिरते या काम करते हुए भी हनुमान चालीसा पढ़ने से समान फल प्राप्त होता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें