Hanuman Chalisa: ये हैं हनुमान चालीसा 5 पावरफुल चौपाइयां, जिन्हें पढ़ने से मिलेगी दुखों से मुक्ति

Written By: Renu Yadav Updated by: Renu Yadav
Updated Date:December 5, 2023 9:52 AM IST

Hanuman Chalisa: मंगलवार के दिन यदि हनुमान जी की पूजा करते समय हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए तो व्यक्ति को सभी संकटों से मुक्ति मिलती है और धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलते हैं.

Hanuman Chalisa in Hindi: रामभक्त हनुमान एक ऐसे देवता हैं जिनका नाम जपने से ही रोग, दोष, भय और भूत-प्रेत दूर भागते हैं. इसलिए इन्हें कलियुग का देवता भी कहा जाता है और प्रत्येक मंगलवार के दिन इनकी विधि-विधान से पूजा की जाती है. हनुमान जी की पूजा करते समय हनुमान चालीसा का पाठ करना बहुत ही फलदायी माना गया है. कहते हैं कि यदि किसी व्यक्ति के मन में कोई डर है या किसी काम में अड़चन आ रही है तो मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें. ऐसा करने से सभी संकट दूर होते हैं. हनुमान चालीसा की हर चौपाई में एक खास शक्ति है जो व्यक्ति के दुखों को दूर करने में मदद करती है. लेकिन आज हम हनुमान चालीसा की 5 सबसे शक्तिशाली चौपाइयों के बारे में बताने जा रहे हैं. इन चौपाइयों को पढ़ने से आपके सभी दुख चुटकियों में दूर हो जाएंगे. आइए जानते हैं हनुमान चालीसा की पावरफुल चौपाइयां और उनके ​अर्थ.

Advertising
Advertising

हनुमान चालीसा की चौपाइयां

  • भूत-पिशाच निकट नहीं आवे।

    महाबीर जब नाम सुनावे।।

अर्थ: हनुमान चालीसा की ये चौपाई बेहद ही उपयोगी और फलदायी है. यदि आपको किसी से डर लग रहा है या हमेशा किसी न किसी चीज का डर सताता रहता है तो मंगलवार को ही नहीं, बल्कि रोजाना इस चौपाई का जाप करें, इससे डर खत्म हो सकता है.

  • नासे रोग हरे सब पीरा।

    जो सुमिरे हनुमंत बलबीरा।।

अर्थ: जब व्यक्ति किसी न किसी तरह की बीमारी से पीड़ित हो या हमेशा किसी बीमारी से ग्रस्त हो तो उसे नियमित रूप से इस चौपाई का पाठ करना चाहिए. सुबह और शाम इसका पाठ करने से समस्या दूर हो सकती है.

  • अष्ट-सिद्धि नवनिधि के दाता।

    अस बर दीन जानकी माता।।

अर्थ: हनुमान चालीसा की ये चौपाई बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है. इस चौपाई में हनुमान जी के आठ सिद्धि और नौ निधियों का वर्णन किया गया है. अगर आप जीवन के किसी मोड़ पर खुद को कमजोर महसूस कर रहे हैं और शक्तियां प्राप्त करना चाहते हैं तो हनुमान चालीसा की इस चौपाई का पाठ करना बहुत ही फलदायी होगा.

  • बिद्यबान गुनी अति चातुर।

    रामकाज करीबे को आतुर।।

अर्थ: जो व्यक्ति ज्ञान, विवेक, बुद्धि और धन दौलत पाना चाहता है उसे हनुमान चालीसा की इस चौपाई का नियमित रूप से जाप करना चाहिए. यह चौपाई आपकी इच्छा पूरी कर सकती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें