शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए क्यों करते हैं हनुमान चालीसा का पाठ? इसके पीछे छिपा रहस्य कर देगा हैरान

Hanuman Chalisa Benefits: शनिवार के दिन केवल शनिदेव का ही नहीं, बल्कि बजरंगबली का भी पूजन किया जाता है और हनुमान जी की पूजा करने से शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर हनुमान जी की पूजा से शनिदेव क्यों प्रसन्न होते हैं?

Written by: Renu Yadav
Published: May 16, 2026, 2:23 PM IST

Hanuman Chalisa Benefits: हिंदू धर्म में शनिदेव को कर्म फलदाता कहा गया है और शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है. लेकिन शनिवार के दिन शनिदेव के साथ ही संकटमोचन हनुमान जी का भी पूजन किया जाता है. शनिदेव की पूजा करने से जातकों को शनिदोष से मुक्ति मिलती है. वहीं बजरंगबली अपने भक्तों को रोग, दोष, भय और नकारात्मकता से बचाते हैं. हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार यदि आप शनिदोष से घिरे हुए हैं तो शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए. ऐसा करने से कुंडली में मौजूद शनि की ढैया, साढ़ेसाती या शनि दोष का प्रभाव कम होता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ क्यों किया जाता है? इसके पीछे एक बेहद रोचक पौराणिक कथा छिपी हुई है.

हनुमान जी और शनिदेव से जुड़ी कथा

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, त्रेतायुग में रावण ने अपने बल और अहंकार में आकर सभी 9 ग्रहों को अपना बंदी बना लिया था और उसमें शनिदेव भी शामिल थे. रावण ने शनिदेव को एक कोठरी में कैद कर दिया था. जब हनुमान जी माता सीता का पता लगाने के लिए लंका पहुंचे और लंका दहन किया तब उनकी नजर कैद में बंद शनिदेव समेत सभी 9 ग्रहों पर पड़ी. तब हनुमान जी ने सभी ग्रहों का कैद से मुक्त कराया. शनिदेव हनुमान जी की शक्ति, भक्ति और पराक्रम से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने वचन दिया कि जो भी भक्त सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करेगा और हनुमान चालीसा का पाठ करेगा, उस पर शनि का अशुभ प्रभाव कम हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Name Astrology: S नाम की लड़कियों पर मेहरबान रहते हैं शनिदेव…इनके पास खुद चलकर आती है सफलता, किस्मत भी देती है साथ

हनुमान चालीसा पढ़ने से दूर होता है शनिदोष?

कहते हैं कि शनिदेव द्वारा हनुमान जी को​ दिए गए वचन के अनुसार जो भी भक्त शनिवार के दिन हनुमानद चालीसा का पाठ करता है उसे शनिदोषों से मुक्ति मिलती है. हनुमान चालीसा का पाठ करने से भय, मानसिक तनाव और नकारात्मक विचार भी दूर होते हैं. शनिदेव कर्म व न्याय के देवता हैं और वे अनुशासन, सेवा व सच्चे कर्मों से प्रसन्न होते हैं. हनुमान जी की भक्ति व्यक्ति को इन्हीं गुणों की ओर प्रेरित करती है. अगर आप भी शनिदेव व हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें.

इसे भी पढ़ें: Shani Jayanti 2026: इन लोगों के लिए अच्छी होती है शनि की साढ़ेसाती, खुल जाते हैं धन-दौलत और सुख-समृद्धि के रास्ते

किन लोगों को करना चाहिए हनुमान चालीसा का पाठ?

  • जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही हो.
  • जिनकी कुंडली में शनि कमजोर या अशुभ स्थिति में हो.
  • जिन लोगों के बार-बार काम बिगड़ रहे हों उन्हें भी हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए.
  • जो लोग मानसिक तनाव और आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं उनके लिए भी हनुमान चालीसा का पाठ बेहद ही फलदायी माना गया है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.