Hanuman Jayanti 2022: इस दिन है हनुमान जयंती, जानें जरूरी तिथि और शुभ मुहूर्त

Hanuman Jayanti 2022: इस साल हनुमान जयंती 16 अप्रैल दिन शनिवार को मनाई जाएगी. हनुमान जयंती चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है. ऐसे में जानते हैं जरूरी तिथि और शुभ मुहूर्त...

Published date india.com Updated: April 7, 2022 4:17 PM IST
Hanuman Puja
Hanuman Puja

Hanuman Jayanti 2022: हनुमान जयंती हनुमान भक्तों के लिए किसी पर्व से कम नहीं है. ऐसे में इस साल हनुमान जयंती 16 अप्रैल दिन शनिवार को मनाई जाएगी. इस बार हनुमान जयंती शनिवार के दिन पड़ रही है इसलिए ये और भी महत्व रखने वाली जयंती है. बता दें कि मंगलवार और शनिवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है. बता दें कि हनुमान जयंती चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है. कहते हैं कि इस दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था. वहीं इस दिन हनुमान जी की पूजा विधि-विधान से करने पर हनुमान जी सारे कष्टों को दूर करते हैं. जानते हैं हनुमान जयंती की तिथि और शुभ मुहूर्त…

हनुमान जयंती की तिथि और शुभ मुहूर्त

चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि – 16 अप्रैल, शनिवार रात 02.25 मिनट से शुरू
चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि – 17 अप्रैल सुबह 12.24 मिनट पर समाप्त
उदया तिथि में व्रत की तिथि हनुमान जयंती का त्योहार – 16 अप्रैल
हस्त नक्षत्र – 16 अप्रैल, सुबह 08.40 मिनट तक
रवि योग – 16 अप्रैल, प्रात: सुबह 5.55 मिनट से शुरु
रवि योग – 16 अप्रैल, समापन 08:40 बजे
हर्षण योग – 17 अप्रैल, 02:45 सुबह तक

हनुमान जयंती पर करें ये उपाय

  • हनुमान जी को श्री राम भगवान का भक्त भी कहते हैं. ऐसे में आप हनुमान जी के जन्मदिन पर राम नाम की माला भेंट में दे सकते हैं.
  • हनुमान जयंती के खास मौके पर रामचरित्र मानस की चौपाईयां हनुमान जी को सुनाएं. कहते हैं ऐसा करने से हनुमान जी जल्दी प्रसन्न होते हैं.
  • हनुमान जयंती के दिन यदि हनुमान जी पर लाल सिंदूर अर्पण किया जाए साथ सीता राम सीता राम का जप करें तो ऐसा करने से भी हनुमान जी जल्दी प्रसन्न होते हैं.

नोट – इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है. india.com इसकी पुष्टि नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.