Hanuman Jayanti 2023 Date and Timing: कब है हनुमान जयंती? नोट कर लें डेट और जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Written By: Renu Yadav Updated by: Renu Yadav
Updated Date:March 31, 2023 11:39 AM IST

Hanuman Jayanti 2023 Date and Timing: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है. आइए जानते हैं इस बार कब पड़ रही है हनुमान जयंती?

Hanuman Jayanti 2023 Date and Timing: हनुमान का दूसरा नाम संकटमोचन भी है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस व्यक्ति पर हनुमान जी की कृपा होती है उसके जीवन में कभी कोई संकट नहीं आता. क्योंकि हनुमान अपने भक्तों के सभी संकटों को हर लेते हैं, यानि दूर कर देते हैं. वैसे तो हनुमान जी का पूजन प्रत्येक मंगलवार और शनिवार के दिन किया जाता है. लेकिन हनुमान जयंती का दिन बेहद ही खास होता है क्योंकि इसी दिन हनुमान जी ने माता अंजना की कोख से जन्म लिया था. इसलिए हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है. हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है और इसे बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. आइए जानते हैं कि इस साल कब है हनुमान जयंती और पूजा का शुभ मुहूर्त.

Advertising
Advertising

हनुमान जयंती 2023 कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 5 अप्रैल को सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि शुरू होगी और इसका समापन 6 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 4 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार हनुमान जयंती 6 अप्रैल 2023, गुरुवार के दिन मनाई जाएगी. इस दिन लोग हनुमान जी प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते हैं.

हनुमान जयंती पूजा का शुभ मुहूर्त

6 अप्रैल 2023 को हनुमान जयंती मनाई जाएगी और इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगी और सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक रहेगा. यदि आप इस मुहूर्त में पूजा नहीं कर पाए तो दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 58 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा शाम के समय भी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त है जो कि शाम को 5 बजकर 7 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 42 मिनट तक रहेगा. इस बीच भी हनुमान जी का विधि-विधान से पूजन किया जा सकता है.

हनुमान जयंती पूजा विधि

हनुमान जयंती के दिन शुभ मुहुर्त में हनुमान जी का पूजन करें और उनकी पूजा करते समय लाल पुष्प, सिंदूर, अक्षत, पान का बीड़ा, मोतीचूर के लड्डू और लाल लंगोट जरूर अर्पित करने चाहिए. इसके साथ हनुमान जी के मंदिर में ही हनुमान चालीसा का पाठ करें और आरती पढ़ें. इससे हनुमान जी प्रसन्न होकर अपने भक्तों को सुख-शांति का आशीर्वाद देते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें