Hanuman Jayanti 2023: हनुमान जयंती के दिन अपनाएं ये सरल उपाय, होगा धन लाभ

Written By: Renu Yadav Updated by: Renu Yadav
Updated Date:April 5, 2023 3:31 PM IST

Hanuman Jayanti 2023: पंचांग के अनुसार 6 अप्रैल 2023, गुरुवार के दिन हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है. इस दिन उनका विधि-विधान से पूजन करने से सभी संकटों से छुटकारा मिलता है.

Hanuman Jayanti 2023: पौराणिक कथाओं के अनुसार चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था और इसलिए हर साल चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है. यह पर्व इस बार 6 अप्रैल 2023 को पड़ रहा है और इस दिन हनुमान जी का आशीर्वाद पाने की उनकी अराधना करते हैं. इस दिन हनुमान मंदिरों में बूंदी का प्रसाद चढ़ाया व बांटा जाता है और लोग जगह-जगह भंडारा करवाते हैं. हनुमान जी का दूसरा नाम संकटमोचन भी है और कहते हैं कि वह अपने भक्तों के सभी संकटों को दूर कर उन्हें खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं. हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी का पूजन करने के साथ ही यदि कुछ उपाय भी अपनाए जाएं तो बेहद लाभकारी होता है. आइए जानते हैं हनुमान जयंती के दिन कौन से उपाय अपनाने चाहिए.

Advertising
Advertising

हनुमान पूजा का महत्‍व

कहा जाता है कि हनुमान जी की पूजा करने से शनि का प्रकोप कम होता है. हर मंगलवार और शनिवार हनुमान चालीसा का पाठ करने से ना केवल शनि की कृपा मिलती है, बल्कि जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती.

हनुमान जयंती के उपाय

  • हनुमान जी को चढ़ाए गए गुलाब के फूल की माला से एक फूल तोड़कर उसे एक लाल कपड़े में लपेटकर अपने धन स्थान, यानी तिजोरी में रखें. इससे धन संबंधी समस्या हल होने के योग बनने लगेंगे.
  • हनुमान जी को पान चढ़ाएं. इस पान में केवल कत्था, गुलकंद, सौंफ, खोपरे का बुरा और सुमन कतरी डलवाएं. पान बनवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसमें चूना एवं सुपारी नहीं हो. इस पान में तंबाकू भी नहीं होनी चाहिए. जीवन में यदि कोई समस्या है, तो उसका निवारण करने के लिए हनुमान जी से प्रार्थना करें.
  • सरसों के तेल में लौंग डालकर हनुमान जी की आरती करें. संकट दूर होगा और धन भी प्राप्त होगा.
  • एक नारियल लें और उसकी कामिया सिन्दूर(सामान्य सिन्दूर से अलग), मौली, अक्षत से पूजा करें. फिर हनुमान जी के मन्दिर में चढ़ा आएं. धन लाभ होगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें