Hanuman Jayanti 2023: घर में लगाएं हनुमान जी की ऐसी मूर्ति और फिर देखें चमत्कार, बनेंगे रुके हुए काम

Written By: Renu Yadav Updated by: Renu Yadav
Updated Date:April 4, 2023 6:55 PM IST

Hanuman Jayanti 2023: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि हनुमान जी का विधि-विधान से पूजन किया जाए तो व्यक्ति को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है.

Hanuman Jayanti 2023: चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है क्योंकि कहा जाता है कि इसी दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था. इस बार पूर्णिमा तिथि दो दिन पड़ रही है लेकिन हनुमान जयंती 6 अप्रैल को मनाई जाएगी. इस दिन लोग मंदिर में जाकर हनुमान जी का पूजन करते हैं और उन्हें सिंदूर व चमेली के तेल का लेप लगाते हैं. घरों में भी इस दिन विधि-विधान के साथ राम भक्त हनुमान का पूजन किया जाता है. वास्तु के अनुसार अगर आप घर में हनुमान जी की विशेष प्रकार की तस्वीर या मूर्ति लगाते हैं तो आपके सभी रुके हुए काम बनने लगेंगे और हर मनोकामना पूरी होगी.

Advertising
Advertising

घर में लगाएं हनुमान जी की ऐसी तस्वीर

  • यदि आप नौकरी पाना चाहते हैं और बार-बार असफल हो रहे हैं तो घर में हनुमान जी की ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें उनका स्वरूप सफेद रंग का हो. इसके बाद नियमित तौर पर उसकी पूजा करें.
  • अगर किसी व्यक्ति के मन में बार-बार बुरे विचार आ रहे हैं या मन में कोई डर बैठा हुआ है तो उसे हनुमान जी की ऐसी मूर्ति लगानी चाहिए जिसमें वह भगवान राम की भक्ति में लीन हो. इससे आपके अशांत मन शांत होगा.
  • साहस और पराक्रम पाना चाहते हैं तो हनुमान जी की ऐसी तस्वीर घर में लगाएं जिसमें उनके हाथ में गदा हो और फिर मूर्ति का पूजन करें.
  • हर व्यक्ति जीवन में उन्नति हासिल करना चाहता है लेकिन कुछ लोगों को इसके लिए कई रुकावटों का सामना करना पड़ता है. इन रुकावटों का सामना करने के लिए हनुमान का ऐसा चित्र घर में लगाएं जिसमें वे भगवान राम और माता सीता के चरणों में बैठे हों.
  • इसके अलावा प्रत्येक मंगलवार के दिन हनुमान जी का विधि-विधान से पूजन करें और उनके मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं. ध्यान रखें कि दीपक में लाल रंग की बाती का इस्तेमाल करना शुभ होता है.
  • इतना ही नहीं, अगर आप हनुमान जी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो हनुमान जयंती के दिन मंदिर में ध्वज दान करें. ऐसा करना शुभ होता है और इससे हनुमान प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें