Hanuman Jayanti 2024: संकट और कष्टों से मुक्ति के लिए हनुमान जयंती के दिन करें हनुमान स्तुति का पाठ

Hanuman Jayanti 2024: प्रत्येक वर्ष चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जयंती पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस वर्ष यह पर्व 23 अप्रैल 2024 के दिन मनाया जाएगा. इस दिन हनुमान जी की स्तुति करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है.

Published date india.com Published: April 21, 2024 8:27 PM IST
Hanuman Jayanti 2024: संकट और कष्टों से मुक्ति के लिए हनुमान जयंती के दिन करें हनुमान स्तुति का पाठ

Hanuman Jayanti 2024, Hanuman Stuti in Hindi: हिंदू धर्म में हनुमान जयंती पर्व का विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जयंती के दिन भगवान बजरंगबली जी की उपासना करने से सुख-समृद्धि और आशीर्वाद प्राप्त होता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष हनुमान जयंती पर्व चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है और इस वर्ष यह पर्व 23 अप्रैल 2024, मंगलवार के दिन हर्षोल्लाह के साथ मनाया जाएगा. इस विशेष दिन पर हनुमान जी की उपासना के साथ-साथ उनके मंत्र और स्तुति के पाठ का भी विशेष महत्व है. इस विशेष दिन पर हनुमान स्तुति का पाठ करने से सभी दुख दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. पढ़िए, हनुमान स्तुति-

हनुमानजी स्तुति (Hanuman Stuti Lyrics in Hindi)

जय बजरंगी जय हनुमाना,
रुद्र रूप जय जय बलवाना,
पवनसुत जय राम दुलारे,
संकट मोचन सिय मातु के प्यारे ॥

जय वज्रकाय जय राम केरू दासा,
हृदय करतु सियाराम निवासा,
न जानहु नाथ तोहे कस गोहराई,
राम भक्त तोहे राम दुहाई ॥

विनती सुनहु लाज रखहु हमारी,
काज कौन जो तुम पर भारी,
अष्टसिद्धि नवनिधि केरू भूपा,
बखानहु कस विशाल अति रूपा ॥

धर्म रक्षक जय भक्त हितकारी,
सुन लीजे अब अरज हमारी,
भूत प्रेत हरहु नाथ बाधा,
सन्तापहि अब लाघहु साधा ॥

मान मोर अब हाथ तुम्हारे,
करहु कृपा अंजनी के प्यारे,
बन्दतु सौरभ दास सुनहु पुकारी,
मंगल करहु हे मंगलकारी ॥

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

हनुमान स्तुति का क्या है महत्व

धर्म ग्रंथो में हनुमान स्तुति के महत्व को विस्तार पूर्वक बताया गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति शुद्ध मन से हनुमान स्तुति का पाठ करता है, उन्हें सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिल जाती है और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है. साथ ही ग्रह दोष, भूत-बाधा इत्यादि से मुक्ति के लिए भी हनुमान स्तुति के पाठ को बहुत ही सिद्धकारी माना जाता है. जो व्यक्ति हनुमान जयंती और प्रत्येक मंगलवार के दिन हनुमान स्तुति का पाठ करता है. उन्हें जीवन में बल, बुद्धि, विद्या और धन-ऐश्वर्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्था पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astha की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.