Hanuman Jayanti 2024 Date: इस साल कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? नोट करें डेट और जानें महत्व

Written By: Renu Yadav Updated by: Renu Yadav
Updated Date:April 4, 2024 4:32 PM IST

Hanuman Jayanti 2024 Date: चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है और बजरंगबली के भक्तों के लिए यह दिन बहुत ही खास है.

Hanuman Jayanti 2024 Date: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस व्यक्ति पर हनुमान जी की कृपा होती है उसके जीवन में आ रहे सभी कष्ट व संकट मिट जाते हैं. इसलिए हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है. प्रत्येक मंगलवार व शनिवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है और इस दिन इनका विधि-विधान से पूजन किया जाता है. इसके अलावा चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि भी हनुमान जी के भक्तों के लिए बहुत खास होती है क्योंकि इस दिन हनुमान जी ने माता अंजनी की कोख से जन्म लिया था. आइए जानते हैं कि इस साल कब है हनुमान जयंती?

Advertising
Advertising

हनुमान जयंती 2024 डेट

वैदिक पंचांग के अनुसार चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि 23 अप्रैल 2024 को सुबह 3 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगी और 24 अप्रैल 2024 सुबह 5 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि के अनुसार चैत्र पूर्णिमा 23 अप्रैल को है और इसी दिन हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाएगा. बता दें कि उत्तर व दक्षिण भारत में हनुमान जयंती अलग-अलग तिथि पर मनाई जाती है. एक चैत्र मास में और दूसरी कार्तिक मास में.

हनुमान जयंती 2024 शुभ मुहूर्त

हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी का विधि-विधान से पूजन करना चाहिए. यह पूजन यदि शुभ मुहूर्त में किया जाए तो बहुत ही फलदायी साबित होगा. पंचांग के अनुसार हनुमान जयंती के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 3 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 58 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा रात को 8 बजकर 14 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 35 मिनट तक भी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त है. हनुमान जयंती के दिन चित्रा नक्षत्र बन रहा है जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है. यह नक्षत्र 23 अप्रैल को रात 10 बजकर 32 मिनट तक रहेगा.

हनुमान जयंती का महत्व

चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था और इसे हनुमान जन्मोत्सव भी कहा जाता है. कहते हैं कि इस दिन हनुमान जी का पूजन करने से जातक के जीवन में आ रहे सभी संकट मिट जाते हैं और अपार सफलताएं प्राप्त होती हैं. जिस व्यक्ति पर हनुमान जी की कृपा होती है उसे कोई डर या भय नहीं सताता. हनुमान जयंती के दिन यदि हनुमान चालीसा के साथ ही रामायण का भी पाठ किया जाए तो बहुत ही शुभ व फलदायी होता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें