Hanuman Ji Ko Chola When And How To Offer Chola To Hanuman Ji Know The Right Time And Right Method From Baba Bageshwar
Hauman Ji Ko Chola: हनुमान जी को कब और कैसे चढ़ाएं चोला? बाबा बागेश्वर से जानिए सही समय व सही विधि
Hauman Ji Ko Chola: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी का पूजन करने से व्यक्ति के जीवन में आ रहे सभी कष्ट व संकट मिट जाते हैं. हनुमान जी की पूजा चोला चढ़ाना बेहद ही महत्वपूर्ण माना गया है.
Hauman Ji Ko Chola: हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है क्योंकि वह अपने भक्तों के संकटों को दूर कर उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं. हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार का दिन बेहद ही खास माना गया है और इस दिन भक्त उपवास रखते हैं. साथ ही हनुमान जी को प्रसन्न करने व उनकी कृपा पाने के लिए उन्हें चोला भी चढ़ाते हैं. हनुमान जी को चोला चढ़ाना एक प्रकार की पूजा है और इसे पूरे विधि-विधान के साथ किया जाता है. लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें पता ही नहीं कि हनुमान जी को चोला कब और कैसे चढ़ाना चाहिए. ऐसे में बाबा बागेश्वर के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडिया सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह हनुमान जी को चोला चढ़ाने की सही विधि बता रहे हैं.
हनुमान जी को चोला चढ़ाने का सही समय
बाबा बागेश्वर कहते हैं कि हनुमान जी को चोला मंगलवार व शनिवार के दिन ही चढ़ाना चाहिए. ये दोनों दिन हनुमान जी को समर्पित हैं और इस दिन चोला चढ़ाने से वह प्रसन्न होते हैं. हनुमान जी को चोला चढ़ाने को श्रेष्ठ समय ब्रह्म मुहूर्त यानि सुबह 4 से 6 बजे के बीच होता है. चोला चढ़ाने से पहले सुबह स्नान आदि कर लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ होता है.
बाबा बागेश्वर की मानें तो हनुमान जी को चोला चढ़ाने से पहले उनके सामने हाथ जोड़कर अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगे और फिर हनुमान जी की प्रतिमा को तिलक करें. इसके बाद चमेली के तेल का दीपक जलाएं और फिर चोला चढ़ाना शुरू करें. हनुमान जी को चोला चढ़ाने के लिए सिंदूर और चमेली के तेल का उपयोग करें. चोला चढ़ाने के बाद हनुमान जी को फूलों की माला पहनाएं और पान अर्पित करें. इसके बाद अपनी इच्छानुसार भोग लगाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.