Hanuman Ji Puja: मंगलवार के दिन बन रहा है बेहद ही अद्भुत संयोग....जानिए इसका महत्व और पूजा विधि

Hanuman Ji Puja: मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान जी को समर्पित है और इस दिन यदि उनका विधि-विधान से पूजन किया जाए तो जीवन में आ रहे सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है.

Published date india.com Updated: December 15, 2025 6:02 PM IST
Hanuman Ji Puja: मंगलवार के दिन बन रहा है बेहद ही अद्भुत संयोग....जानिए इसका महत्व और पूजा विधि

Hanuman Ji Puja: सनातन धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है और मंगलवार के दिन भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी का पूजन किया जाता है. 16 दिसंबर को पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि मंगलवार के दिन ही पड़ रही है. इस दिन सूर्य धनु राशि में और चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे. पंचांग के मुताबिक मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगा और राहुकाल का समय दोपहर 2 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर शाम 4 बजकर 9 मिनट तक रहेगा. द्वादशी तिथि पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है.

मंगलवार को बन रहा है बेहद ही शुभ संयोग

ज्योतिष शास्त्र में त्रिपुष्कर योग अत्यंत शुभ और फलदायक माना जाता है. यह योग तब बनता है जब रविवार, मंगलवार, या शनिवार के दिन द्वितीया, सप्तमी, या द्वादशी में से कोई एक तिथि हो. इस बार 16 दिसबर 2025, पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी और मंगलवार एक साथ पड़ रहे हैं और त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है.

मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा विधि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी जातक के जीवन में मंगल ग्रह से संबंधित बाधाएं हैं तो उसे मंगलवार के दिन व्रत रखना चाहिए और राम भक्त हनुमान जी का पूजन करना चाहिए. हनुमान जी को मंगल ग्रह के नियंत्रक के रूप में पूजा जाता है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन के कष्ट, भय और चिंताएं दूर हो जाती हैं.

मंगलवार के दिन अंजनी पुत्र बजरंगबली का पूजन करने के लिए जातक ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य कर्म-स्नान आदि करने के बाद पूजा स्थल को साफ करें. फिर एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और पूजा की सामग्री रखें और उस पर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें. इसके बाद सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और प्रसाद चढ़ाएं. फिर हनुमान जी के सामने बैठकर हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ कर बजरंगबली की आरती करें. इसके बाद आरती का आचमन कर आसन को प्रणाम करके प्रसाद ग्रहण करें. मंगलवार की शाम को भी हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करना शुभ माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लाल रंग का संबंध मंगल ग्रह से है और इसलिए मंगलवार के दिन पूजा करते समय लाल रंग के वस्त्र पहनना और लाल रंग के फूल पूजा में इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.