Hanuman Ji Puja: मंगलवार के दिन ऐसे करें राम भक्त हनुमान जी का पूजन, पूरी होगी हर मनोकामना

Hanuman Ji Puja Vidhi: सनातन धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है और इस दिन यदि इनका विधि-विधान से पूजन किया जाए तो व्यक्ति को हर प्रकार के रोग, दोष व भय से मुक्ति मिलती है.

Published date india.com Published: December 8, 2025 5:52 PM IST
Hanuman Ji Puja: मंगलवार के दिन ऐसे करें राम भक्त हनुमान जी का पूजन, पूरी होगी हर मनोकामना

Hanuman Ji Puja Vidhi: हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है और मंगलवार के दिन संकटमोचन हनुमान जी का पूजन किया जाता है. धर्म शास्त्रों में हनुमान जी को संकटमोचन नाम ​दिया गया है क्योंकि वह अपने भक्तों के सभी संकटों व कष्टों को दूर करते हैं. यदि कोई व्यक्ति किसी प्रकार के रोग, दोष या भय से परेशान है तो उसे मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन करने की सलाह दी जाती है. ऐसे मे हनुमान जी के पूजन की सही विधि पता होनी चाहिए.

स्कंद पुराण में उल्लेख मिलता है कि मंगलवार के दिन हनुमान का जन्म हुआ था, जिस वजह से इस दिन बजरंग बली की विधि-विधान से पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. बजरंग बली को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय अपनाकर भक्त उनकी कृपा का पात्र बन सकते हैं.

मंगलवार के दिन हनुमान भगवान की विधि-विधान से पूजा करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य कर्म-स्नान आदि करने के बाद पूजा स्थल को साफ करें. अब एक लकड़ी की चौकी लें, उस पर एक लाल कपड़ा बिछाएं और पूजा की सम्पूर्ण सामग्री और अंजनी पुत्र की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद, हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ कर सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और प्रसाद चढ़ाएं और बजरंग बली की आरती करें. इसके बाद आरती का आचमन कर आसन को प्रणाम कर प्रसाद ग्रहण करें. साथ ही इस दिन शाम को भी हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए.

व्रत में केवल एक बार भोजन करें और नमक का सेवन न करें. मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से शक्ति और साहस में वृद्धि होती है. साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है. मान्यता है कि नियमपूर्वक बजरंगबली की पूजा करने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.