Holashtak 2025: आज से शुरु हुआ होलाष्टक, अब होली तक भूलकर भी न करें ये काम

Holashtak 2025 Dos and Donts in Hindi: होली से 8 दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाते हैं और इस दौरान कुछ कार्य वर्जित माने गए हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलाष्टक को अशुभ माना गया है.

Published date india.com Updated: March 7, 2025 1:15 PM IST
Holashtak 2025: आज से शुरु हुआ होलाष्टक, अब होली तक भूलकर भी न करें ये काम

Holashtak 2025 Dos and Donts in Hindi: सनातन धर्म में होलाष्टक के 8 दिनों को अशुभ माना गया है और इस दौरान होली तक कुछ कार्य भूलकर भी नहीं करने चाहिए. वैदिक पंचांग के अनुसार आज यानि 7 मार्च से होलाष्टक शुरू हो गए हैं जो कि 13 मार्च को होलिका दहन के दिन समाप्त होंगे. इसके बाद फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन का पर्व मनाया जाएगा और फिर अगले दिन होली मनाई जाएगी. कहते हैं कि होलाष्टक के दौरान नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है और ऐसे में मांगलिक कार्यों पर बुरा प्रभाव पड़ता है. इसलिए होलाष्टक के दौरान मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है.

होलाष्टक के दौरान भूलकर भी ने करें ये काम

  • ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, होलाष्टक के दौरान सोना-चांदी जैसे- कीमती सामान की खरीदारी नहीं करनी चाहिए. इसके साथ किसी भी प्रकार के निवेश से बचना चाहिए होलाष्टक के दौरान लंबी दूरी की यात्रा को भी टाल देना चाहिए.
  • होलाष्टक की अवधि में सभी 16 प्रकार के संस्कार अर्थात- उपनयन संस्कार, सगाई, गोद भराई, विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण संस्कार इत्यादि पर भी रोक लग जाती है. मान्यता है कि इस दौरान नकारात्मक का ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है, जिसके कारण जीवन में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती है.

Chandra Grahan 2025: इस साल होली के रंग में भंग डालेगा चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों के जीवन में आएगा तूफान 0

  • होलाष्टक की अवधि में भूमि वाहन इत्यादि की खरीदारी या बेचने से भी बचना चाहिए. ऐसा करना भी आपको नुकसान पहुंचा सकता है. साथ ही इस दौरान नए भवन के कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए.
  • ज्योतिष विद्वान यह भी बताते हैं कि होलाष्टक की अवधि में नए व्यवसाय की शुरुआत भूलकर भी नहीं करनी चाहिए. ऐसा करने से धन हानि की संभावना बढ़ जाती है और जीवन में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. साथ ही इससे तनाव भी बढ़ सकता है.
  • होलाष्टक के दौरान विवाह से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय भी नहीं लेने चाहिए. साथ ही इस दौरान कुंडली मिलान या तारीख निश्चित करना भी वर्जित है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव वैवाहिक जीवन पर पड़ सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.