Holashtak 2025: 7 मार्च से लगेगा होलाष्टक, फिर होलिक दहन तक जरूर करें ये उपाय, दूर होगी पैसों की कमी

Holashtak 2025 Start Date: होली से 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाता है और इसके बाद शुभ व मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है. इस दौरान यदि कुछ उपाय अपनाए जाएं तो बहुत ही लाभकारी साबित होगा.

Published date india.com Published: March 5, 2025 5:40 AM IST
Holashtak 2025: 7 मार्च से लगेगा होलाष्टक, फिर होलिक दहन तक जरूर करें ये उपाय, दूर होगी पैसों की कमी

Holashtak 2025 Start Date: हिंदू धर्म में होली का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है और इससे 8 दिन पहले होलाष्टक लगता है. जो कि 8 दिनों तक चलता है और इस दौरान किसी प्रकार का शुभ या मांगलि​क कार्य नहीं किया जाता. होलाष्टक के दौरान पूजा-पाठ करना शुभ माना गया है और कहते हैं कि होलाष्टक के दिनों में कुछ उपाय अपनाने से जीवन में सकारात्मकता आती है. यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से आर्थिक संकटों का सामना कर रहा है तो उसे होलाष्टक से लेकर होलिका तक रोजाना कुछ विशेष उपाय जरूर अपनाने चाहिए.

कब लगेंगे होलाष्टक 2025? (Holashtak 2025 Start Date)

वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल होलाष्टक 7 मार्च 2025 को शुरू होंगे. फिर 13 मार्च 2025 को होलिका दहन के दिन होलाष्टक का समापन होगा. इस दौरान मांगलिक कार्य करना वर्जित माना गया है.

खाटू श्याम से घर लेकर आएं ये 5 चीजें, खुल जाएंगे बंद किस्मत के दरवाजे 0

होलाष्टक के दौरान करें ये उपाय

  • होलाष्टक का समापन होलिका दहन के दिन होता है और ऐसे में होलाष्टक के 8 दिन बहुत ही खास होते हैं. इस दौरान आप कुछ उपाय अपनाकर घर में आ रही नेगेटिविटी को दूर कर सकते हैं. साथ ही यह उपाय आपको आर्थिक तंगी से भी छुटकारा दिला सकते हैं.
  • होलाष्टक के दौरान घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और घर में रखे पुराने कपड़े, टूटी-फूटी चीजें और पुराने बर्तन बाहर निकाल दें. रोजाना घर के हर कोने में गंगाजल का छिड़काव करें. ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.
  • होलाष्टक के दिनों में रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें. ऐसा करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है और सफलता की राह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं.
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलाष्टक के दौरान घर की उत्तर-पूर्व दिशा में दीपक जलाना शुभ होता है. यह दीपक रोजाना शाम को जलाना चाहिए. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में प्रवेश करती हैं और आर्थिक संकट दूर होते हैं.
  • होलाष्टक के दौरान भगवान शिव का रोजाना पूजन करना चाहिए. कहते हैं कि भोलेनाथ की कृपा से जीवन में आ रही मुश्किलें दूर होती हैं और सुख-समृद्धि आती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.