Holi 2025: हिंदू धर्म में होली का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. यह त्योहार प्रेम का प्रतीक है और लोगों को एक-दूसरे के करीब लेकर आता है. हर कोई होली के त्योहार का सालभर इंतजार करता है. पंचांग के अनुसार आज यानि 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जा रहा है. देश भर के हर कोने में इसकी रौनक देखने को मिलेगी.
ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से भी यह पर्व बेहद महत्वपूर्ण है. इस दिन आप यदि अपनी राशि के अनुसार कपड़ों के रंग का चयन करेंगे तो मां लक्ष्मी आप पर विशेष कृपा बरसाएंगी. राशि के अनुसार चुने गए रंग आपकी जीवन में तरक्की के रास्ते खोलेंगे और सुख-समृद्धि दौड़ी चली आएगी. आइए जानते हैं कि राशि को होली के दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए?
मेष राशि: इस राशि वाले जातक होली में लाल रंग के वस्त्र पहनें. इस रंग को प्यार और सच्चाई का प्रतीक मानते हैं.
वृषभ राशि: इस राशि वाले जातक होली में सफ़ेद रंग के कपड़े पहनें. इस रंग को शांति का प्रतीक मानते हैं.
मिथुन राशि: इस राशि वाले जातक होली में हरे रंग के कपड़े पहनें. ये रंग प्रकृति का सूचक माना जाता है.
Add India.com as a Preferred Source
कर्क राशि: इस राशि वाले जातक होली में सफ़ेद रंग के कपड़े पहनें. ये रंग निर्भीकता का प्रतीक माना जाता है.
सिंह राशि: इस राशि वाले जातक होली में लाल, गुलाबी, सफ़ेद या पीले रंग के कपड़े पहनें.
कन्या राशि: इस राशि वाले जातक होली में हरा, नीला और भूरे कलर के कपड़े पहनें.
तुला राशि : इस राशि वाले जातक होली में सफ़ेद, गुलाबी और हल्के नीले रंग के कपड़े पहनें.
वृश्चिक राशि: इस राशि वाले जातक होली में लाल, नारंगी, केसरिया और पीले रंग के कपड़े पहनें.
धनु राशि: इस राशि वाले जातक होली में पीले या लाल रंग के कपड़े पहनें.
मकर राशि: इस राशि वाले जातक होली में नीले या काले रंग के कपड़े पहनें.
कुंभ राशि: इस राशि वाले जातक होली में बैंगनी, काले, नीले या हरे रंग के कपड़े पहनें
मीन राशि: इस राशि वाले जातक होली में पीले रंग के कपड़े पहनें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.