होलिका दहन के दिन करें विशेष विधि से करें हनुमान जी की पूजा, पैसों की कमी होगी दूर
Holika Dahan Upay: होलिका दहन के दिन पूजा-पाठ का विशेष महत्व माना गया है और धर्म शास्त्रों के अनुसार इस दिन हनुमान जी का पूजन किया जाए तो विशेष फल प्राप्त होता है.
Holika Dahan Upay: हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन होली का पर्व मनाया जाता है और इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है. पंचांग के अनुसार इस साल होलिका दहन का पर्व 24 मार्च 2024, रविवार के दिन मनाया जाएगा. हिंदू धर्म में होली और होलिका दहन दोनों का ही विशेष महत्व माना गया है. होलिका दहन के दिन लोग अपने मन के सभी विकार को दहन कर देते हैं और अगले दिन होली के रंगों के साथ जीवन की नई शुरुआत करते हैं. रंगों का यह पर्व प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है. धर्म शास्त्रों में होलिका दहन का खास महत्व माना गया है और इस दिन विशेष प्रकार की पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन महिलाएं लकड़ी व उपले से बनी होलिका का पूजन करती हैं और फिर शाम के समय पुरुष उसका दहन करते हैं. कहा जाता है कि जिस तरह बुरे विचारों के कारण होलिका अग्नि में जलकर भस्म हो गई थी उसी प्रकार मनुष्य को मन से भी सभी बुराईयों को दूर कर देना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन के दिन यदि हनुमान जी का पूजन किया जाए तो जीवन में आ रही समस्याएं दूर होती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.
होलिका दहन पर हनुमान जी का पूजन
- होलिका दहन के दिन सुबह होलिका का पूजन विधि-विधान से करें. इसके बाद शाम के समय स्नान आदि कर हनुमान जी का पूजन करें. घर के मंदिर में ही हनुमान जी के समक्ष आसन बिछाकर बैठ जाएं.
- फिर हनुमान जी को सिंदूर, फूलों की माला अर्पित करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं. हनुमान को लगाएं गए सिंदूर में से थोड़ा सा सिंदूर लेकर अपने माथे पर भी लगा लें. ऐसा करने से हनुमान जी की कृपा हासिल होती है.
- इसके बाद हनुमान के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें. फिर बजरंग बाण का पाठ करें. दोनों पाठ सम्पूर्ण होने के बाद हनुमान जी की आरती करें. बता दें कि बिना आरती के कोई भी पूजा सम्पूर्ण नहीं मानी जाती.
- अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो होलिका दहन के दिन हनुमान जी को पीले या लाल रंग के पुष्प अर्पित करें. ऐसा करने से पैसों की तंगी दूर होगी और धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलेंगे.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें