Holika Dahan 2025: किसे और क्यों नहीं देखना चाहिए होलिका दहन? जानिए धार्मिक वजह

Holika Dahan Kise Nahi Dekhna Chahiye: हिंदू धर्म में होलिका दहन का पूजन बहुत ही शुभ माना गया है. इस दौरान कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए.

Published date india.com Published: March 4, 2025 5:40 AM IST
Holika Dahan 2025: किसे और क्यों नहीं देखना चाहिए होलिका दहन? जानिए धार्मिक वजह

Holika Dahan Kise Nahi Dekhna Chahiye: हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल 13 मार्च 2025 को होलिका दहन का पर्व मनाया जाएगा. हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व माना गया है. इस दिन लोग लकड़ी से होलिका बनाकर उसका विधि-विधान से पूजन करते हैं और घर में सुख-समृद्धि की कामना की जाती है. इसके बाद रात्रि के समय होलिका जलाई जाती है जिसे होलिक दहन कहते हैं. यह पूजा बहुत ही महत्वपूर्ण और खास होती है लेकिन कुछ लोगों को भूलकर भी होलिका दहन नहीं देखना चाहिए. इस नियम का पालन करने से आपके जीवन में बेवजह परेशानियां आ सकती हैं.

किन लोगों को नहीं देखना चाहिए होलिका दहन?

होलिका दहन के दिन घर की महिलाएं आस-पास बनाई जाने वाली होलिका का विधि-विधान से पूजन करती हैं और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेती हैं. इसके बाद रात्रि के समय शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाता है. होलिका दहन देखने के लिए महिलाएं, पुरुष व बच्चे सभी शामिल होते हैं. लेकिन कुछ लोगों को होलिका दहन देखने की मनाही होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवविवाहिता लड़कियों को ससुराल में पहली होली यानि होलिका दहन नहीं देखना चाहिए. यही वजह है कि शादी के बाद लड़की की पहली होली मायके में होती है.

Numerology: इस मूलांक की लड़कियां ससुराल में करती हैं राज, मिलता है खूब मान-सम्मान और प्यार 0

नवविवाहिता लड़कियां ससुराल में पहली होली नहीं देखती और इसके पीछे एक बेहद ही खास वजह छिपी हुई है. पौराणिक कथाओं के अनुसार होलिका दहन के दिन होलिका ​अग्नि में जलकर राख हो गई थी और इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं में होलिका दहन की अ​ग्नि को एक जलते हुए शरीर का प्रतीक माना गया है और यही वजह है कि नवविवाहिता लड़कियां ससुराल में पहली होली नहीं देखती. कहते हैं कि यदि नवविवाहिता लड़की पहली होली देखती है तो उसे वैवाहिक जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

ध्यान रखें कि जो लोग नए घर में शिफ्ट हुए हैं उन्हें भी पहली होली नए घर में नहीं मनानी चाहिए. इसलिए धार्मिक मान्यताओं में होली के आस-पास नए घर में शिफ्ट होने की मनाही है. ऐसा करने पर घर पर संकट आने की संभावना रहती है. इसलिए यदि संभव हो तो होली के बाद नवरात्रि में ही नए घर में प्रवेश करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.