Jyeshtha Purnima 2025 Lan Hai Note The Date And Know Auspicious Time Of Bathing And Daan
Jyeshtha Purnima 2025: कब है ज्येष्ठ पूर्णिमा? नोट करें डेट और जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
Jyeshtha Purnima 2025: पूर्णिमा तिथि के दिन भगवान सत्यनारायण का पूजन किया जाता है और उपवास रखा जाता है. कहते हैं कि इस दिन उपवास रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
Jyeshtha Purnima 2025: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना गया है और प्रत्येक माह आपने वाली पूर्णिमा अपने आप में बेहद ही खास होती है. हिंदी कैलेंडर के अनुसार फिलहाल ज्येष्ठ माह चल रहा है और इस माह की पूर्णिमा को ज्येष्ठ पूर्णिमा कहा जाता है. इस दिन सत्यनारायण भगवान के साथ माता लक्ष्मी की पूजा का महत्व होता है. साथ चंद्रमा का पूजन करना शुभ माना गया है. आइए जानते हैं इस साल कब है ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि?
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2025 कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार इस महीने पूर्णिमा तिथि 10 जून को सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 11 जून को दोपहर 1 बजकर 13 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा का व्रत 11 जून 2025 को रखा जाएगा.
पूर्णिमा तिथि के दिन गंगा में स्नान करना बहुत ही शुभ माना गया है और स्नान के बाद यदि दान किया जाए तो सभी देवी-देवता प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद देते हैं. पंचांग के अनुसार 11 जून को यानि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 2 मिनट से लेकर 4 बजकर 42 मिनट तक रहेगा. दान के लिए अमृत काल और विजय मुहूर्त शुभ होते हैं. अमृत काल सुबह 10 बजकर 35 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. वहीं विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 40 मिनट से लेकर 3 बजकर 36 मिनट तक है.
ज्येष्ठ पूर्णिमा का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा तिथि के दिन मां लक्ष्मी का पूजन करना शुभ माना गया है. कहते हैं कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है ओर दरिद्रता दूर होती है. इसके अलावा पूर्णिमा के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन भी किया जाता है. जिससे दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है. यदि संभव हो तो इस दिन किसी जरूरतमंद को अन्न का दान अवश्य करें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.